प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले में घुसी , कौशाम्बी के विधायक संजय गुप्ता की कार, एडीजी जोन प्रेम प्रकाश ने काटा चालान
प्रयागराज : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फ्लीट में भाजपा विधायक की कार घुसने से हड़कंप मच गया। योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को प्रयागराज के दौरे पर हैं। दोपहर 12 बजे वह राजकीय हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। इसके बाद कोविड से संबंधित सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करने के लिए परेड मैदान स्थित आईट्रिपलसी सभागार में पहुंचे। इसी दौरान चायल कौशाम्बी के भाजपा विधायक संजय गुप्ता की गाड़ी मुख्यमंत्री के फ्लीट में