फर्रुखाबाद:फांसी पर झूलता मिला 7 दिन से लापता महिला का शव
( जीएनएस) फर्रुखाबाद। बीते दिनों घर से लापता हुई वृद्ध महिला का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की। महिला के गायब होनें की गुमशुदगी थाने में दर्ज थी। थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी 55 वर्षीय सियादेवी पत्नी महेंद्र सिंह बीते 23 जून को घर से अचानक लापता हो गयीं थी। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे।