लखनऊ:भाजपा लोकतंत्र को मण्डी बनाने पर तुली- सपा
( जीएनएस) लखनऊ। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के सम्बंध में 3 जुलाई 2021 को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं एम.एल.सी. नरेश उत्तम पटेल प्रातः 11ः00 बजे समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय, कन्नौज पहुंचेंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकतांत्रिक मान्यताओं की धज्जियां उड़ाने में भाजपा को लेशमात्र की लोकलाज नहीं लगती है। वह लोकतंत्र को मण्डी बनाने पर तुली हुई है।