भारतीय चाय का निर्यात 2021 में तीन से चार करोड़ किलो घट सकता है : चाय उद्योग
(जी.एन.एस) ता. 12 गुवाहटी निर्यात में सुस्ती का सामना कर रहे भारतीय चाय उद्योग का निर्यात 2021 में तीन से चार करोड़ किलो घट सकता है। इसका मुख्य कारण वैश्विक बाजारों में कम लागत वाली चाय के किस्मों की उपलब्धता और मजबूत आयातक रहे देशों में व्यापार पर जारी प्रतिबंध है। चाय उद्योग से जुड़े सूत्रों ने कहा कि कोविड-19 महामारी की वजह से विश्व के ज्यादातर देशों में आर्थिक