पंजाब के हिन्दू मंत्रियों से सिद्धू की दूरी बरकरार
(जी.एन.एस) ता. 21 लुधियाना नवजोत सिद्धू द्वारा कै. अमरेन्द्र सिंह के विरोध के बावजूद कांग्रेस प्रधान बनने से पहले व बाद में कई मंत्रियों का समर्थन हासिल करने के लिए उनके घर जाकर दस्तक दी गई है, लेकिन हिन्दू मंत्रियों से सिद्धू की दूरी बरकरार है। यहां बताना उचित होगा कि सुखजिंद्र रंधावा, तृप्त बाजवा, रजिया सुल्ताना, चरणजीत चन्नी, सुखविंद्र सिंह सरकारिया खुलकर सिद्धू के साथ चल रहे हैं। हालांकि