पेगासस जासूसी कांड को लेकर कांग्रेस का राजभवन कूच
(जी.एन.एस) ता. 23 देहरादून उत्तराखंड कांग्रेस ने पेगासस जासूसी कांड को जनता के निजता के अधिकारों पर आक्रमण करार देते हुए इसके विरोध में गुरुवार को राजभवन की ओर कूच किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र के खिलाफ नारे लगाते हुए राज्य पार्टी मुख्यालय से दिलाराम चौक होते हुए राजभवन की ओर कूच किया। हालांकि, पुलिस ने उन्हें