जम्मू-कश्मीर: ईद के मौके पर भी पथराव, प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों में भिड़ंत
(जी.एन.एस) ता.26 श्रीनगर जम्मू-कश्मीर समेत देश भर में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। कश्मीर में लोगों का हुजूम मस्जिदों, दरगाहों और ईदगाहों पर विशेष प्रार्थनाओं के लिए जुटा। ईद के लिए विशेष प्रार्थना के लिए सबसे ज्यादा भीड़ हजरतबल में उमड़ी। अधिकारियों ने बताया कि यहां करीब 50 हजार लोगों ने नमाज अदा की। इसके अलावा, पुराने शहर के ईदगाह में भी 40 हजार से ज्यादा