नीतीश ने बिरजू महाराज के निधन पर जताया शोक
(जी.एन.एस) ता. 17पटनाबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पद्मविभूषण से सम्मानित कत्थक नृत्य गुरू पंडित बिरजू महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा कि महान कथक नर्तक और पद्म विभूषण पं० #BirjuMaharaj जी का निधन दुःखद। उनके निधन से कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उन्हें बिहार सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर का कला पुरस्कार 2013 में दिया गया