रोहित शर्मा को टेस्ट कप्तान बनाने का पोंटिंग ने किया समर्थन
(जी.एन.एस) ता. 31मेलबर्नऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने विराट कोहली के बाद भारत के सफेद गेंद वाले कप्तान रोहित शर्मा को अगला टेस्ट कप्तान बनाने का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के साथ रोहित की सफलता उनकी कप्तानी का प्रमाण है। नवंबर 2021 में टी20 कप्तान बनने के बाद, शर्मा को दिसंबर में भी वनडे कप्तानी दी गई थी। चोट के