थाणेः नगर आयुक्त पर 15 साल की लड़की ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
(जी.एन.एस)ता.20 थाणे महाराष्ट्र के थाणे जिले के नगर आयुक्त संजीव जायसवाल की आंखों के सामने उस समय अंधेरा छा गया जब उन्होंने एक विडियो देखा। इस विडियो में एक 15 साल की लड़की उन पर आरोप लगा रही थी कि नगर आयुक्त ने उसे अपने घर पर नौकरी दी और फिर उसे आधी रात को मेसेज करने लगे। विडियो वायरल होते ही थाणे पुलिस इस मामले में सक्रिय हो गई।