राजीव गांधी ने 21वीं सदी की चुनौतियों के लिए देश को तैयार किया- कांग्रेस
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेसजनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्हे युगदृष्टा और भारत में संचार क्रांति का जनक बताते हुए कांग्रेस ने कहा कि उन्होंने देश को इक्कीसवीं सदी के भारत का सपना दिया और राष्ट्रीय एकता के लिए जीवन कुर्बान कर दिया। लखनऊ में कालिदास मार्ग और मॉल एवेन्यू चौराहों पर स्व.राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए