जम्मू से 7,282 तीर्थयात्री अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना
(जी.एन.एस) ता. 04जम्मूजम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए 7,200 से अधिक श्रद्धालुओं का छठा जत्था सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों के लिए यहां से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कड़ी सुरक्षा के बीच 332 वाहनों के काफिले में कुल 7,282 श्रद्धालु भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए। इनमें 5,866 पुरुष, 1,206 महिलाएं, 22