राजस्थान के लगभग 400 तीर्थयात्री उत्तराखंड में भूस्खलन के कारण फंसे
(जी.एन.एस) ता. 23 उत्तरकाशी/अजमेर राजस्थान के लगभग 400 तीर्थयात्री उत्तराखंड में भूस्खलन के कारण फंस गए हैं। शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये सभी तीर्थयात्री सुरक्षित हैं। गंगोत्री धाम से दर्शन करके लौट रहे राजस्थान के करीब 400 तीर्थयात्री उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गबनानी के पास भूस्खलन के कारण फंस गए थे। उन्होंने बताया कि राजस्थान के अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन से बात कर उन्हें सुरक्षित