केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कपड़ा निर्यात को 5 साल में 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
(जी.एन.एस) ता. 28नई दिल्ली केंद्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगले पांच-छह वर्षों के देश के कपड़ा निर्यात को बढ़ाकर 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने का इरादा है। इस लक्ष्य के पूरा होने पर कपड़ा उद्योग का कुल मूल्य बढ़कर 250 अरब डॉलर हो जाएगा। वित्त वर्ष 2021-22 में भारत के कपड़ा उद्योग ने करीब 42 अरब डॉलर का निर्यात किया था। गोयल ने निर्यात संवर्द्धन