पुणे जातीय हिंसा के विरोध में महाराष्ट्र बंद: ट्रेनें रोकीं, बस सेवा पर बुरा असर, सड़कों पर सन्नाटा
(जी.एन.एस) ता. 03 मुंबई पुणे के कोरेगांव भीमा इलाके में भड़की जातीय हिंसा के विरोध में बुलाए गए महाराष्ट्र बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। ठाणे में धारा 144 लागू की गई है, जबकि औरंगाबाद में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। बंद की चलते ट्रेन से लेकर सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। भागती-दौड़ती मुंबई की रफ्तार पर भी खासा असर पड़ा है। यहां के