श्रीगिर्राज महाराज का मंदिर भरतपुर रियासत का पारिवारिक मंदिर-विश्वेंद्र सिंह
(जी.एन.एस) ता 15 भरतपुर रियासत के पूर्व महाराजा एवं कांग्रेस विधायक विश्वेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी गोवर्धन पहुंचे, जहां उन्होंने धर्मपत्नी पूर्व सांसद दिव्या सिंह व पुत्र कुमार अनिरुद्ध सिंह के साथ गिर्राज महाराज पर दूध चढ़ाकर पूजा अर्चना की। भरतपुर रियासत के ईष्ट गिर्राज महाराज की विधायक विश्वेंद्र सिंह ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा की और दंडवत लगाकर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना