31 जनवरी को नहीं कर सकेंगे रामलला के दर्शन
(जी.एन.एस.) ता 28 अयोध्या। रामजन्मभूमि में 31 जनवरी को रामलला के दर्शन नहीं होंगे। दरअसल चंद्रग्रहण के कारण श्रद्धालुओं के राम जन्मभूमि तक जाने पर रोक रहेगी। श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य अर्चक सत्येंद्र दास ने बताया कि चंद्रग्रहण के कारण सूतक सुबह 6 बजकर 43 मिनट पर लग जाएगा। मोक्ष रात 8 बजकर 42 मिनट होगा। इस कारण 31 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि पर विराजमान रामलला का मंदिर बंद रहेगा