‘AAP’ विधायक पर हमले के दो मुख्य आरोपियों ने समर्पण किया
(जी.एन.एस) ता.27 रूपनगर पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ पर हमले के दो मुख्य आरोपियों ने आज यहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। एस.एस.पी. राज बचन सिंह संधू ने बताया कि अजविंद्र सिंह और बछित्तर सिंह फरार थे और पुलिस के दबाव डालने पर उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उनमें जसविंद्र सिंह गोल्डी,