AMU में जिन्ना की तस्वीर हिन्दुत्व के कमजोर होने का नतीजा : भाजपा विधायक
(जी.एन.एस) ता. 05 बलिया भाजपा विधायकभाजपा के चर्चित विधायक सुरेंद्र सिंह ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में पाकिस्तान के राष्ट्रपिता कहे जाने वाले मुहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर लगे होने को ‘हिन्दुत्व’ के कमजोर होने का नतीजा करार दिया है। सिंह ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में जिन्ना की तस्वीर लगाये जाने और मांग के बावजूद उसे नहीं हटाना कमजोर हिंदुत्व का नतीजा है