Author: Ganesh Narayan Sharma

​ जयपुर। गुलाबी नगरी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान विख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने धर्म, राष्ट्र और वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों पर मुखरता से अपने विचार साझा किए। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा ‘राम’ के नाम पर लाए गए बिल का पुरजोर समर्थन करते हुए इसे गांधीवादी मूल्यों का सम्मान बताया। ​गांधीजी के ‘राम’ और विकसित भारत का संकल्प ​कथा के दौरान देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि जिस राम का नाम महात्मा गांधी अंतिम श्वास तक लेते थे और जिनकी ‘रामधुन’ पूरे देश में गूंजती थी, आज उन्हीं के नाम पर सरकार द्वारा बिल का नाम रखा जाना गांधीजी के मन की…

Read More

​ जयपुर। राजस्थान की राजधानी में नशे के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के खिलाफ केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CNB) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। जयपुर स्थित फॉरेन पोस्टल ऑफिस (FPO) में थाईलैंड से आए एक पार्सल की जांच के दौरान करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य का 650 ग्राम अवैध हाइड्रोपोनिक वीड (विदेशी गांजा) बरामद किया गया है। ​खाने के सामान के नीचे छिपाया था नशा ​कोटा के उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुंदेल ने बताया कि जयपुर सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि विदेश से आए एक पार्सल में मादक पदार्थ छिपाकर लाया जा रहा है। जब टीम ने पार्सल खोला, तो…

Read More

​अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 में डमी कैंडिडेट (फर्जी अभ्यर्थी) बैठाने के मामले में अजमेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिला स्पेशल टीम (DST) और सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया आरोपी खुद एक सरकारी स्कूल में व्याख्याता है, जो पिछले 18 महीनों से पुलिस को चकमा दे रहा था। ​10 लाख रुपये में तय हुआ था ‘सौदा’ ​एडिशनल एसपी गणेशाराम चौधरी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान हुक्माराम…

Read More

सैनिक राष्ट्र निर्माण के सच्चे भागीदार, सैनिक शब्द ही रगों में जोश भर देता है – राज्यपालजयपुर, 20 दिसंबर।राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि सैनिक कभी पूर्व नहीं होता। वह भले ही सेना की सेवा में सक्रिय न हो, लेकिन राष्ट्र निर्माण में उसकी भागीदारी निरंतर बनी रहती है। उन्होंने कहा कि “सैनिक” शब्द मात्र से ही रगों में जोश और देशभक्ति का संचार हो जाता है। राज्यपाल ने प्रसिद्ध कवि माखनलाल चतुर्वेदी की पुस्तक अभिलाषा की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सैनिक वही पथ चुनता है जो वीरता, त्याग और राष्ट्रसेवा से जुड़ा होता है। मां भारती…

Read More

योग और जल संरक्षण को बताया स्वस्थ जीवन का आधार, सीपीआर प्रशिक्षण लेकर दिया जनजागरूकता का संदेशजयपुर, 20 दिसंबर।वर्ल्ड हेल्थ एंड वेलनेस फेस्ट 2025 का शुभारंभ शनिवार सुबह होटल क्लार्क्स आमेर में हुआ। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने उद्घाटन समारोह में दीप प्रज्ज्वलित कर फेस्ट का विधिवत शुभारंभ किया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।उद्घाटन अवसर पर मंत्री ने कहा कि फेस्ट की शुरुआत योग साधना से होना अत्यंत सार्थक है, क्योंकि योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। हमारे शास्त्रों में निरोगी काया को सर्वोपरि माना गया है। वर्तमान समय में जब जीवनशैली तेजी से बदल रही…

Read More

ग्रामीणों ने समस्याओं के त्वरित समाधान पर जताया आभारजयपुर, 20 दिसम्बर।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को बांसवाड़ा जिले की तेजपुर ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी ली तथा अधिकारियों एवं कार्मिकों से संवाद कर आमजन की समस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया और अब तक प्राप्त उपलब्धियों की समीक्षा की।मुख्यमंत्री ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से सीधे संवाद कर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके…

Read More

राज्यपाल बोले— भारतीय संस्कार और संस्कृति ही हमारी ज्ञान परंपरा की मूल आत्माजयपुर, 20 दिसंबर।राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को भारतीय शिक्षण मंडल की वार्षिक पत्रिका “रश्मिपथ” के भारतीय ज्ञान परंपरा विशेषांक का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा केवल ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ज्ञान और विज्ञान, लौकिक और पारलौकिक, कर्म और धर्म तथा भोग और त्याग का अद्भुत एवं संतुलित समन्वय प्रस्तुत करती है।राज्यपाल ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्राचीन भारतीय शिक्षा प्रणाली में ‘मनुर्भव’ की अवधारणा पर विशेष बल दिया गया है।…

Read More

जयपुर, 20 दिसंबर।राज्य सरकार की स्टेट लिटिगेशन पॉलिसी-2018 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा सरकार से जुड़े मुकदमों के बेहतर प्रबंधन को लेकर शनिवार को सचिवालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की। बैठक में विधि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ जोधपुर पीठ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।मुख्य सचिव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उच्च न्यायालय एवं अन्य न्यायालयों के अभिलेखागारों में रखी फाइलों एवं दस्तावेजों का सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं प्रभावी प्रबंधन समय की आवश्यकता है। इसके लिए केंद्रीकृत रजिस्ट्री सिस्टम को…

Read More

जयपुर, 20  दिसम्बर 2025।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की पंजीकृत गोशालाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश देते हुए कहा है कि गोशालाओं में पानी, चारा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की सघन ऑडिट कर बेहतर प्रबंधन और संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गौ संरक्षण से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सरकार की प्राथमिकता है।मुख्यमंत्री शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में गोपालन एवं कृषि विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में ‘आदर्श गोशालाएं’ विकसित करने के लिए योजनाबद्ध और चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जाए। गोशालाओं को आर्थिक रूप…

Read More

 20 दिसम्बर 2025,जयपुर, 19 दिसम्बर।विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को अजमेर जिले के ग्राम लोहागल में लगभग 22 करोड़ रुपये की लागत से किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का शुभारम्भ किया। इन विकास कार्यों से क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलने के साथ ही ग्रामीणों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि लोहागल क्षेत्र के समग्र और संतुलित विकास को ध्यान में रखते हुए अब तक लगभग 22 करोड़ रुपये की लागत से अनेक विकास कार्य कराए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि विकास की यह प्रक्रिया निरंतर और अनवरत जारी…

Read More