- सार्वजनिक स्थानों पर छलक रहे थे जाम, आबकारी विभाग ने की कार्रवाई
- एयरपोर्ट भूमि हेतु कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने एसडीएम के साथ सिरोजा, चितौरा एवं मोकलपुर का किया निरीक्षण
- करणी विहार पुलिस की बड़ी सफलता: जयपुर में 24 घंटे के भीतर अंधले कत्ल का पर्दाफाश, हत्या की सुपारी देने और गोली मारने वाले तीन आरोपी दबोचे
- कलेक्टर ने खाद्य शाखा का किया औचक निरीक्षण
- निर्माण करने वाली एजेंसी डिबार, उनके प्रबंध निदेशक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज
- बिना पंजीयन के संचालित पेथ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर को किया सील
- भामाशाहों के सहयोग से 22 विद्यालयों में 34 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी
- वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री
Author: Ganesh Narayan Sharma
उदयपुर/जयपुर। उदयपुर जिले के झाड़ोल स्थित ग्राम बीड़ा में आयोजित ग्राम विकास चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीब, युवा, किसान और महिला—इन चारों प्रमुख वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्राप्त सुझावों को राज्य के बजट में भी प्राथमिकता से शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि ‘ग्राम विकास चौपाल’ जैसे आयोजनों के माध्यम से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को एक नई दिशा मिल रही है। महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र व राज्य…
जयपुर। जयपुर स्थित होटल द ललित में “कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन कॉन्फ्रेंस-2026 : पीस मेडिएशन एंड द रूल ऑफ लॉ” के तीन दिवसीय सम्मेलन का दूसरा दिन मध्यस्थता और वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र पर केंद्रित रहा। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (RSLSA), कॉमनवेल्थ लॉयर्स एसोसिएशन (CLA), सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) तथा ‘निवारण-मेडिएटर्स ऑफ सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में देश और विदेश के न्यायाधीशों, विधि विशेषज्ञों एवं मध्यस्थता विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। मध्यस्थता न्याय व्यवस्था का केंद्रीय आधार: मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने अपने मुख्य उद्बोधन में कहा…
उदयपुर/जयपुर। उदयपुर जिले के झाड़ोल स्थित बीड़ा गांव में आयोजित ग्राम विकास चौपाल को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता से काम कर रही है। देश को समृद्ध बनाने का रास्ता गांव और खेत-खलिहानों से होकर गुजरता है, जिससे ‘विकसित भारत 2047’ का सपना साकार होगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दी जा रही 6,000 रुपये की किसान सम्मान निधि में राज्य सरकार ने 3,000 रुपये अतिरिक्त जोड़ने का काम किया है। इसके साथ ही अब प्रदेश के किसानों को कुल 9,000…
जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित | ‘एक जिला एक उत्पाद’ में जेम्स एंड ज्वेलरी के साथ अन्य संभावनाशील सेक्टरों को जोड़ने पर जोर जयपुर: विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे ‘डिस्ट्रिक्ट्स एज एक्सपोर्ट हब्स’ (DEH) एक्टिवेशन ड्राइव के तहत जयपुर जिले का एक्सपोर्ट एक्शन प्लान तैयार करने को लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिला कलक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिले से निर्यात संवर्धन, आधारभूत संरचना विकास, लॉजिस्टिक्स लागत, तकनीकी सहायता और औद्योगिक संगठनों के…
सीकर मॉडल और कम लागत वाले नवाचार बने आकर्षण का केंद्र | ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 एवं ‘स्वच्छतम पोर्टल’ पर दिया गया तकनीकी प्रशिक्षण जयपुर: स्वायत्त शासन विभाग के मीटिंग हॉल में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यशाला एवं वेबिनार का सफल आयोजन किया गया। मुख्य सचिव द्वारा पिछली समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालना में आयोजित इस मासिक वेबिनार श्रृंखला का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की समस्त नगरीय निकायों में स्वच्छता के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों, नवाचारों एवं सर्वोत्कृष्ट कार्यप्रणालियों (Best Practices) का परस्पर आदान-प्रदान सुनिश्चित करना है, ताकि आगामी स्वच्छ…
बजट घोषणाओं की शत-प्रतिशत क्रियान्विति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश | निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर जयपुर: जोधपुर विकास प्राधिकरण, सार्वजनिक निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, आरयूआईडीपी (RUIDP), रूडसिको, समसा और राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक जेडीए सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने की। इस दौरान जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली एवं सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में बजट घोषणाओं की अद्यतन स्थिति, फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, पंच गौरव कार्यक्रम तथा क्षेत्र की विभिन्न प्रमुख…
एग्रीकल्चर केमिस्ट्री के 5 वंचित अभ्यर्थियों के लिए 1 से 3 अगस्त तक का अंतिम मौका | आवेदन न करने पर चयन प्रक्रिया से किए जाएंगे अपात्र जयपुर: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर (एग्रीकल्चर केमिस्ट्री) भर्ती-2024 को लेकर एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग द्वारा 20 जुलाई 2026 को जारी की गई विचारित (पात्रता जांच) सूची में शामिल 5 अभ्यर्थियों को विस्तृत ऑनलाइन आवेदन पत्र सब्मिट करने का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां अंतिम अवसर: अनदेखी करने पर होगी अपात्रता की कार्रवाई यह कदम उन अभ्यर्थियों के लिए उठाया…
”पारंपरिक पंचायत व्यवस्था भारत का मूल वैकल्पिक विवाद समाधान मॉडल”: जस्टिस सूर्यकांत | “मध्यस्थता केवल विकल्प नहीं, आवश्यकता”: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित होटल ‘द ललित’ में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ‘कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन एंड रूल ऑफ लॉ’ सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (RSLSA), कॉमनवेल्थ लॉयर्स एसोसिएशन (CLA), सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) और ‘निवारण’ (मेडिएटर्स ऑफ सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन का उद्घाटन भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत ने किया। समारोह की शुरुआत वंदे मातरम् और नालसा (NALSA) थीम सॉन्ग की प्रस्तुति के…
”मानव तस्करी के हर मामले में संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई हो प्राथमिकता” — पुलिस आयुक्त, जयपुर जयपुर, 30 जुलाई विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस (World Day Against Trafficking in Persons) के अवसर पर गुरुवार को पुलिस आयुक्तालय जयपुर की रिजर्व पुलिस लाइन में ‘बंधुआ मजदूरी एवं मानव तस्करी की रोकथाम एवं प्रभावी कार्रवाई’ विषय पर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल और संबंधित हितधारकों को मानव तस्करी एवं बंधुआ मजदूरी जैसे गंभीर और संगठित अपराधों की रोकथाम, पीड़ितों की सही पहचान, त्वरित रेस्क्यू (बचाव) तथा उनके दीर्घकालिक पुनर्वास के प्रति…
जयपुर, 31 जुलाई। जोधपुर जिले की ग्राम पंचायत चाली-सेवाला में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चाली में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक मंत्री जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य में 54.50 लाख रुपये की कुल लागत के 8 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास संपन्न हुआ। रीडिंग प्रमोशन कैम्पेन का शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए जोगाराम पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रदेश…
