- एचडीएफसी बैंक के उप शाखा प्रबंधक ने फीता काटकर किया शुभम बेकरी का शुभारंभ
- नोएडा को मिलेगा ट्रैफिक जाम से बड़ा राहत पैकेज, 200 करोड़ की लागत से बढ़ेगी एलिवेटेड रोड; जेवर एयरपोर्ट तक बनेगी निर्बाध कनेक्टिविटी
- राजस्थान: PMFBY के तहत हनुमानगढ़ में ₹2,253.55 करोड़ और गंगानगर में ₹840.05 करोड़ के फसल बीमा दावों का हुआ भुगतान
- बाजार में जलभराव से राहगीर परेशान
- भारतीय डाक विभाग (राजस्थान परिमंडल) ने शुरू की ‘ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026-27’
- उभांव क्षेत्र में सर्पदंश की दो घटनाएं: महिला की मौत, परिवार बचाते-बचाते वफादार कुत्ते ने भी गंवाई जान
- विश्व स्तनपान सप्ताह पर जिला चिकित्सालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
- राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी: फोन में सेव डेटा बन सकता है साइबर ठगी का बड़ा कारण
Author: Ganesh Narayan Sharma
22 दिसम्बर 2025, जयपुर।राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि “लोक है तो आलोक है और लोक कला जीवन का असली आलोक है, क्योंकि इसमें कोई बनावट नहीं बल्कि नैसर्गिकता है।” वे केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर द्वारा हवाला स्थित शिल्पग्राम में आयोजित दस दिवसीय शिल्पग्राम उत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।राज्यपाल ने अन्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया तथा नगाड़ा बजाकर शिल्पग्राम उत्सव का विधिवत आगाज किया। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि बच्चों को कला एवं संस्कृति की शिक्षा दी जाए और उन्हें मंच…
अजमेर। सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में 814वें सालाना उर्स की रौनक शुरू हो गई है। शनिवार रात दरगाह शरीफ के आस्ताना-ए-आलिया में परंपरागत ‘सालाना संदल’ की रस्म पूरे अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। उर्स विधिवत रूप से शुरू होने से ठीक पहले निभाई जाने वाली इस रस्म में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से हजारों जायरीन अजमेर पहुंचे। मजार शरीफ पर पेश किया गया विशेष संदल सालाना संदल की रस्म दरगाह की सबसे पुरानी और महत्वपूर्ण परंपराओं में से एक है। इस विशेष अवसर पर मजार शरीफ से पुराने संदल…
जयपुर, 21 दिसंबर। जयपुर पश्चिम जिला पुलिस और डीएसटी (DST) टीम ने एक बड़ी संयुक्त कार्यवाही करते हुए सरना डूंगर औद्योगिक क्षेत्र में चल रही नकली घी बनाने की एक विशाल फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से करीब 7500 लीटर नकली घी और भारी मात्रा में नामी कंपनियों के रैपर व पैकिंग सामग्री बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी फिलहाल फरार है। ऐसे हुआ फैक्ट्री का खुलासा पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि जिला विशेष शाखा के कांस्टेबल राकेश कुमार (नंबर 3879) को…
अजमेर/जयपुर, 21 दिसंबर। राजस्व मंडल, अजमेर में रविवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत ने त्वरित न्याय की दिशा में एक बड़ी मिसाल पेश की है। आपसी समझाइश और लोक अदालत की भावना के चलते वर्षों से लंबित राजस्व मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जिससे पक्षकारों के चेहरों पर खुशी लौट आई। लक्ष्य के करीब पहुँचा राजस्व मंडल राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए गठित विशेष बैंच, जिसमें सदस्य राजेश कुमार दड़िया एवं महेन्द्र लोढ़ा शामिल थे, ने शानदार प्रदर्शन किया। बैंच के समक्ष कुल 67 प्रकरण चिन्हित कर रखे गए थे, जिनमें से 59 प्रकरणों का आपसी सहमति…
जयपुर, 21 दिसम्बर। राजधानी जयपुर का नाहरगढ़ जैविक उद्यान इन दिनों पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। बदलते मौसम के सुहावने मिजाज और रविवार की छुट्टी के चलते उद्यान में पर्यटकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। प्रकृति और वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह स्थान रोमांच का नया केंद्र बनकर उभरा है। एक ही दिन में पहुंचे 4000 से अधिक पर्यटक रविवार को नाहरगढ़ जैविक उद्यान में कुल 4025 सैलानियों ने भ्रमण किया। वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक आवास में नजदीक से देखने के उत्साह ने पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से लायन और टाइगर सफारी में पर्यटकों की…
जयपुर, 21 दिसंबर 2025। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (रालसा) के निर्देशन में जयपुर प्रशासन और विधिक प्राधिकरण ने एक बड़ी मानवीय सफलता हासिल की है। ‘मेरी पहल’ संस्था में बंधक बनाए गए 18 व्यक्तियों को न केवल सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, बल्कि उनके पुनर्वास और आर्थिक सहायता के लिए भी त्वरित कदम उठाए गए हैं। इस कार्यवाही के बाद अपने परिजनों से मिलकर रेस्क्यू किए गए लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई है। परिजनों से मिलन और पुनर्वास की प्रक्रिया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय की सचिव पल्लवी शर्मा एवं जिला सचिव पवन जीनवाल ने बताया…
चित्तौड़गढ़, 21 दिसंबर। राज्य सरकार के कार्यकाल के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का अनूठा संगम देखने को मिला। जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ दौड़ और ‘संडे ऑन साइकिलिंग’ कार्यक्रम में शहरवासियों और खिलाड़ियों ने बड़े उत्साह के साथ भागीदारी की। कलेक्ट्रेट से सुभाष चौक तक गूंजा जोश कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से हुआ। जिला कलक्टर आलोक रंजन और अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू-अवाप्ति) रामचंद्र खटीक ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ और साइकिल रैली को रवाना किया।…
लॉजिस्टिक अवसंरचना में क्रांतिकारी बदलाव: फ्रेट कॉरिडोर से सुधरेगी राजस्थान की रफ्तार जयपुर, 21 दिसम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर प्रदेश में परिवहन और लॉजिस्टिक क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि सामने आई है। माल परिवहन की लागत कम करने और औद्योगिक गतिविधियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए सरकार ने वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (WDFC) के स्टेशनों को बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ने का दूरदर्शी कदम उठाया है। 112 करोड़ की लागत से बिछ रहा सड़कों का जाल राज्य सरकार दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (DMIC) की रीढ़ माने जाने वाले WDFC के…
उदयपुर/जयपुर, 21 दिसंबर 2025।राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने कहा कि शिक्षा ही समाज में व्याप्त गरीबी और असमानता को समाप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे जीवन में सदैव सत्य के मार्ग पर चलें, धर्म का पालन करें तथा मानवता की सेवा को अपना लक्ष्य बनाएं।राज्यपाल रविवार को उदयपुर स्थित आरएनटी मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में गुरु और शिष्य के बीच पारिवारिक संबंध होते थे, जिससे विद्यार्थियों का सतत मूल्यांकन संभव हो पाता था।…
जयपुर | 21 दिसंबर 2025 राजस्थान में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के सशक्त नीति निर्माण और स्थानीय निकायों में समुचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य स्तरीय ओबीसी आयोग ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। संभाग मुख्यालयों के बाद अब राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनीतिक प्रतिनिधित्व) आयोग 22 दिसंबर से 3 जनवरी तक प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर जनसंवाद एवं परिचर्चा कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रहा है। आरक्षण का नवीन प्रावधान और रिपोर्ट आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) मदनलाल भाटी ने बताया कि आयोग प्रदेश के अन्य पिछड़े वर्गों के समग्र उत्थान के लिए प्रतिबद्ध…
