- कैंसर विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में ओज़ोन प्रदूषण पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी कैंसर को बढ़ावा दे रहे हैं
- सोब्रानिये 2026: रूस में एमबीबीएस की तैयारी कर रहे भारतीय छात्रों की प्री-डिपार्चर सेरेमनी
- हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक के बाद अब लेग अटैक का खतरा: वैस्कुलर सोसाइटी ऑफ़ इंडिया
- दिल्ली के दिल में सजा देश की लोककला एवं बुनकरों का संसार
- ग्लोबल हीट हेल्थ इंफॉर्मेशन नेटवर्क साउथ एशिया हब ने भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान के लिए गर्मी और स्वास्थ्य पर पहले राष्ट्र-स्तरीय आकलन जारी किए
- आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौते (एआईटीआईजीए) की संयुक्त समिति की 15वीं बैठक 6-9 अक्टूबर 2026 के दौरान आयोजित
- जयपुर पुलिस आयुक्त ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व जवानों को किया सम्मानित
- सड़क बनवाने को लेकर 07 साल की बच्ची ने डीएम से लगाई गुहार
Author: Ganesh Narayan Sharma
प्रतापगढ़/कोटा: केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) राजस्थान यूनिट ने ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत प्रतापगढ़ जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सीबीएन की टीम ने थड़ा-पिपलिया मंडी रोड पर एक लावारिस खड़ी लग्जरी वोक्सवैगन वेंटो कार से 114.860 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। कार्रवाई का विवरण NDPS एक्ट में मामला दर्ज सीबीएन ने डोडा चूरा और तस्करी में प्रयुक्त कार को एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम के तहत जब्त कर लिया है। मौके से फरार तस्करों और इस अवैध सप्लाई नेटवर्क से जुड़े मुख्य आरोपियों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है।…
जयपुर/बीकानेर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीकानेर स्थित पीबीएम अस्पताल परिसर में नवनिर्मित सी.एम. मूंधड़ा मेमोरियल मेडिसिन विंग का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और जनसहयोग के माध्यम से ‘स्वस्थ भारत’ का संकल्प धरातल पर साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह आधुनिक विंग बीकानेर संभाग सहित पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में मील का पत्थर साबित होगी। सेवा, दान और सामाजिक सरोकार ही राजस्थान की पहचान मुख्यमंत्री ने भामाशाहों के योगदान की…
जयपुर/बीकानेर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीकानेर स्थित स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के किसान भवन में आयोजित ‘विभाजन विभीषिका स्मृति प्रदर्शनी’ का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभाजन के दौर में जान गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा विस्थापन और असीम पीड़ा झेलने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना और सम्मान प्रकट किया। विभाजन की त्रासदी और बलिदान का स्मरण प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का विभाजन इतिहास का एक अत्यंत दर्दनाक अध्याय है। उस त्रासदी में लाखों लोगों ने अपनी जान गंवाई और अनगिनत परिवारों को अपनी जड़ों…
जयपुर/अनूपगढ़: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरहद पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान राष्ट्र की सुरक्षा के सजग प्रहरी और देश का गौरव हैं। सरहद पर तैनात प्रत्येक जवान का उच्च मनोबल देशभक्ति और अदम्य शक्ति का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ अर्द्धसैनिक बलों को नवीनतम तकनीक और अत्याधुनिक संसाधनों से निरंतर सुसज्जित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को अनूपगढ़ के 2 बीएनएम स्थित बीएसएफ चौकी पहुंचे, जहाँ उन्होंने बॉर्डर आउटपोस्ट एवं सैन्य हथियारों की प्रदर्शनी का गहनता से अवलोकन किया।…
जयपुर: जयपुर जिले में आगामी नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले के नगरीय निकायों में वार्डों के वर्गवार और महिला आरक्षण के निर्धारण की प्रक्रिया 17 अगस्त, 2026 को लॉटरी के जरिए पूरी की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) एवं जिला कलक्टर संदेश नायक के आदेशानुसार यह प्रक्रिया राजस्थान नगर पालिका निर्वाचन अधिनियम, 2009 और नियम 1994 के प्रावधानों के तहत आयोजित होगी। यह पूरी कवायद कलक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और संबंधित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी। लॉटरी का समय और विवरण निकायवार लॉटरी का क्रम प्रशासन द्वारा तय किए…
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) ने जारी किए निषेधाज्ञा के आदेश, 15 अगस्त से 13 अक्टूबर तक प्रभावी रहेंगी पाबंदियां जयपुर। राजधानी जयपुर के अति-संवेदनशील एवं प्रशासनिक क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था, लोक शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) ललित किशोर शर्मा द्वारा जारी यह आदेश 15 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे से आगामी 13 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेगा। आदेश जारी करने का कारण पुलिस प्रशासन के अनुसार, राजस्थान सचिवालय, राजस्थान विधानसभा और सिविल लाइंस क्षेत्र में आए…
जयपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी अमर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए नमन किया। विधानसभा अध्यक्ष ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे गर्व और समर्पण की भावना के साथ राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें और स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के भारत का निर्माण करने में सहभागी बनें। अतीत के गौरव से गढ़ा जाए राष्ट्र का भविष्य वासुदेव देवनानी ने अपने…
जयपुर। पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा (IPS) के निर्देशन में दिनांक 13.08.2026 को एन.डी.पी.एस. (NDPS) अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के अंतर्गत जब्त किए गए मादक एवं मनःप्रभावी पदार्थों का विधिवत विनष्टीकरण किया गया। यह कार्यवाही नियमानुसार गठित समिति की उपस्थिति में एवं निर्धारित प्रक्रिया का पूर्ण पालन करते हुए संपन्न की गई। विनष्टीकरण की संपूर्ण प्रक्रिया के दौरान समस्त मादक पदार्थों को सुरक्षित एवं पर्यावरण मानकों के अनुरूप नष्ट किया गया। नष्ट किए गए जब्तशुदा मादक पदार्थों का विवरण: मादक पदार्थमात्रागांजा2.987 किलोग्रामस्मैक11.51 ग्रामकुल योग2 किलो 998 ग्राम 510 मिलीग्राम अनुमानित मूल्य: नष्ट किए गए मादक पदार्थों की कुल अनुमानित…
जयपुर। विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने और पुलिस कार्यप्रणाली को आधुनिक बनाने की दिशा में सांगानेर पुलिस थाने में नवविकसित कॉन्फ्रेंस हॉल एवं रूफटॉप मैस का भव्य लोकार्पण किया गया। यह उद्घाटन जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल (IPS) द्वारा संपन्न हुआ। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा (IPS) ने बताया कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार एवं महानिदेशक / पुलिस महानिरीक्षक सम्मेलन 2025 के क्रम में 10 वर्ष से अधिक सेवा अनुभव वाले वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा एक-एक पुलिस स्टेशन को गोद लेकर उसके मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण की योजना बनाई गई है। इसी के तहत पुलिस…
जयपुर, 14 अगस्त। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (FYUP) पूरा कर चुके विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी सौगात दी है। इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र से 09 नए एक वर्षीय मास्टर डिग्री (स्नातकोत्तर) पाठ्यक्रमों की शुरुआत की है। इसके तहत अब 4 वर्षीय डिग्री धारक छात्र मात्र 1 वर्ष में अपनी स्नातकोत्तर की उपाधि पूरी कर सकेंगे। इन 9 विषयों में शुरू हुए 1 वर्षीय मास्टर डिग्री कोर्स इग्नू द्वारा जुलाई 2026 सत्र के लिए निम्नलिखित 9 प्रमुख विषयों में एक वर्षीय स्नातकोत्तर कार्यक्रम के लिए आवेदन…
