- थार के मरुस्थल में उफनेगा पानी का समंदर: जैसलमेर में तैयार हुई 28 किमी परिधि की विशाल कृत्रिम झील
- 74वीं अन्तरजनपदीय पुलिस हॉकी महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ
- रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं सम्मान कोष योजना की जिला संचालन समिति की बैठक संपन्न
- निर्माण कार्यों में गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई- जिलाधिकारी
- रोवर तकनीक से कलेक्ट्रेट परिसर एवं आसपास की भूमि की पैमाइश का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत विधायक एवं जिलाधिकारी ने तीन किसानों को वितरित किए ट्रैक्टर
- विशेष लोक अदालत के प्रति जागरूक किया गया, वन स्टॉप सेंटर में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित।
- पूर्व प्रधान की धारदार हथियार से हत्या,पुलिस जांच में जुटी।
Author: Ganesh Narayan Sharma
जयपुर, 10 जून। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। यह पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेश की निरंतर उन्नति, समृद्धि के साथ-साथ प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने और उनके उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की। देश में आया सकारात्मक परिवर्तन: मुख्यमंत्री पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 12 वर्ष का कार्यकाल देश के इतिहास…
अजमेर। अजमेर संभाग की चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्रयासों से जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) चिकित्सालय में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के निर्माण, मरम्मत और उन्नयन कार्यों के लिए 240.73 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) जारी करने के लिए अधिकृत कर दिया गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के निर्माण पर 190.73 करोड़ रुपये और अस्पताल के भवनों के जीर्णोद्धार व उन्नयन पर 50 करोड़ रुपये खर्च…
जयपुर, 9 जून। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026’ के सफल और भव्य आयोजन को लेकर जयपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। योग दिवस के कार्यक्रमों में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने और सभी प्रशासनिक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जयपुर के जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट संदेश नायक ने की। बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने योग दिवस कार्यक्रमों की तैयारियों, विभागवार सौंपी गई जिम्मेदारियों तथा आमजन को इस अभियान…
जयपुर, 09 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी पहल पर शुरू किए गए ‘प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान’ (पीएमएसएमए) ने देश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में सफलता के ऐतिहासिक 10 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस गौरवमयी अवसर पर मंगलवार को राजस्थान भर के राजकीय स्वास्थ्य संस्थानों में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष पीएमएसएमए सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों में हजारों महिलाओं को प्रसवपूर्व जांच, विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। एक दशक में 7.5 करोड़ से अधिक महिलाओं को मिला सुरक्षा कवच चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने इस…
जयपुर, 09 जून। राजस्थान राज्य बीज निगम ने प्रशासनिक शुचिता और निगम के हितों को सर्वोपरि रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। निगम के अशासकीय निदेशक जुगल किशोर (पुत्र सतपाल) को निदेशक मंडल के सदस्य पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। भ्रष्टाचार के मामले में नाम सामने आने के बाद यह कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। एसीबी की कार्रवाई के बाद गिरी गाज उल्लेखनीय है कि जुगल किशोर का मनोनयन इसी वर्ष 10 फरवरी 2026 को राजस्थान राज्य बीज निगम की 47वीं वार्षिक साधारण सभा में निदेशक मंडल के सदस्य (निदेशक) के पद पर किया…
जयपुर, 09 जून। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में मंगलवार को शासन सचिवालय में सचिवों की समिति (Committee of Secretaries) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव एवं शासन सचिवों ने भाग लिया। इस उच्च स्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, बजटीय प्रावधानों के विरुद्ध बजट उपयोग और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने योजनाओं की अब तक की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर योजना का लाभ…
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से की शिष्टाचार भेंट
जयपुर, 09 जून। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने चंडीगढ़ प्रवास के दौरान मंगलवार को पंजाब के लोक भवन में वहां के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने राज्यपाल कटारिया का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उन्हें राजस्थान विधानसभा का स्मृति चिह्न भेंट कर अभिवादन किया। भेंटवार्ता के दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं के मध्य समसामयिक विषयों, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा जनसेवा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। देवनानी ने राज्यपाल कटारिया के दीर्घ सार्वजनिक जीवन, समृद्ध प्रशासनिक अनुभव और समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना…
जयपुर, 09 जून। राजस्थान में सड़कों को सुरक्षित बनाने और वीआईपी संस्कृति पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी विशेष यातायात एवं कानून पालन अभियान के आठवें दिन पुलिस ने चौतरफा कार्रवाई करते हुए 8,448 वाहन चालकों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना, यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करना और आम जनता के बीच जिम्मेदार ड्राइविंग के प्रति जागरूकता पैदा करना है। काली फिल्म और VIP नंबर…
जयपुर, 8 जून 2026 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए विभागीय सचिवों एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा राजस्थान संपर्क 181 कॉल सेंटर का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी (आरएसएचएए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरजी लाल अटल ने शासन सचिवालय स्थित कॉल सेंटर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से संबंधित परिवादों की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को इन्हें समय सीमा के भीतर निपटाने के कड़े निर्देश दिए। अटल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मामले सीधे तौर पर…
जयपुर, 8 जून 2026 राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के तहत सोमवार को राजनीतिक सरगर्मियां तेज रहीं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से प्रत्याशी अलका सिंह और सतीश पूनिया ने विधानसभा में रिटर्निंग ऑफिसर भारत भूषण शर्मा के समक्ष अपने-अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुए नामांकन दोनों प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और सरकार के दिग्गज नेता एकजुट नजर आए। नामांकन पत्रों की संख्या और समीकरण चुनाव प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों द्वारा सुरक्षा के लिहाज से एक से अधिक नामांकन सेट दाखिल किए…
