- एजी ऑफिस में महाधिवक्ता श्री प्रशांत सिंह ने किया ध्वजारोहण
- ग्रामोद्योग मंत्री ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
- कलेक्ट्रेट कार्यालय में ध्वजारोहण
- जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में स्वतंत्रता दिवस समारोह: पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को दी शुभकामनाएं
- शिप्रापथ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की 6 मोटरसाइकिलें बरामद
- कालवाड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर हिस्ट्रीशीटर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
- जयपुर पुलिस आयुक्त ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व जवानों को किया सम्मानित
- ऑपरेशन ‘आग’: जयपुर पूर्व DST और मालवीय नगर थाना पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, अवैध हथियारों सहित शातिर बदमाश गिरफ्तार
Author: Ganesh Narayan Sharma
जयपुर, 22 जून। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी प्रथम सिंधु कुंभ में शामिल होने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर लेह-लद्दाख जाएंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान वे सिंधु घाट पर सिंधु नदी की पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना करेंगे। देवनानी बुधवार, 24 जून को लेह-लद्दाख में आयोजित मुख्य ‘सिंधु दर्शन यात्रा’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। गौरतलब है कि लेह-लद्दाख में 22 से 27 जून तक पांच दिवसीय प्रथम सिंधु कुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष सिंधु दर्शन यात्रा के 30वें वर्ष को ‘प्रथम सिंधु कुंभ’ के रूप में बड़े स्तर…
जयपुर, 22 जून। राजस्थान सरकार के श्रम विभाग ने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने और फाइलों के समयबद्ध निस्तारण न करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने करौली जिले में तैनात दो श्रम निरीक्षकों (लेबर इंस्पेक्टर्स) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही दोनों अधिकारियों के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। श्रम आयुक्त पूजा कुमारी पार्थ ने इस कड़े कदम की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यालय श्रम कल्याण अधिकारी, करौली में पदस्थापित श्रम निरीक्षक राजेश कुमार मीणा तथा श्रम निरीक्षक बलदेव सिंह को…
जयपुर, 22 जून। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में राजस्थान अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार जिला आधारित विकास मॉडल को प्राथमिकता देते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। राज्य के प्रत्येक जिले की विशिष्ट पहचान, स्थानीय संसाधनों और आर्थिक संभावनाओं को केंद्र में रखकर विकास की नई अवधारणा विकसित की जा रही है, ताकि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके। मुख्यमंत्री सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर नीति आयोग के सदस्य प्रोफेसर के. वी. राजू की उपस्थिति में ‘जिला घरेलू…
जयपुर, 22 जून। राजस्थान सरकार ने प्रदेश में ‘ईज ऑफ लिविंग’ (सुगम जीवन) और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ (व्यवसाय सुगमता) को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कानूनों व प्रक्रियाओं के सरलीकरण और उन्हें आधुनिक दौर के अनुरूप प्रासंगिक बनाने के अभियान के तहत यह निर्णय लिया गया है। डी-रेगुलेशन एंड कम्प्लायंस बर्डन रिडक्शन (विनियमन का सरलीकरण और अनुपालन बोझ में कमी) तथा जन विश्वास अधिनियम, 2026 के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने ‘राजस्थान विधिक माप विज्ञान (प्रवर्तन) नियम, 2011’ में महत्वपूर्ण संशोधनों का प्रारूप तैयार किया…
जयपुर। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध अजय सिंह IPS के पर्यवेक्षण एवं पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज IPS के निर्देशन में साइबर सेल, जिला विशेष टीम (DST) और पुलिस थाना शिवदासपुरा (जयपुर दक्षिण) की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने शिवदासपुरा इलाके में हुए बीना देवी के जघन्य और सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए मृतका के सगे भतीजे सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ढूंढ नदी के 60 फीट गहरे कुएं में मिली थी लाश पुलिस के अनुसार, 12 जून 2026 को परिवादी आशीष बैरवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 54…
जयपुर। जयपुर दक्षिण की शिप्रापथ थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शिप्रा हाउस बैंक्वेट हॉल मैरिज गार्डन में जेसीबी से तोड़फोड़ करने और लाखों रुपये का सामान लूटने के मामले में पिछले 6 महीने से फरार चल रहे शातिर आरोपी लेखराज मीणा उर्फ एल. आर. को गिरफ्तार कर लिया है। इस दुस्साहसिक वारदात में शामिल गैंग के 7 आरोपी पहले ही सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश अभी भी जारी है। गिरफ्तार आरोपी लेखराज मीणा आदतन अपराधी है, जिसके…
जयपुर। जयपुर शहर में वाहन चोरी और नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विश्वकर्मा थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में बनी विशेष टीम पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण (IPS) ने बताया कि जयपुर शहर में बढ़ती वाहन चोरी और अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस आयुक्त जयपुर के निर्देशानुसार सभी थानाधिकारियों को विशेष टीमें बनाकर अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए थे।…
जयपुर। पुलिस को गाड़ी चोरी की झूठी सूचना देकर सनसनी फैलाने और आमजन में भय का माहौल पैदा करने वाले एक युवक को सांगानेर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने लेनदार को खुद गाड़ी की चाबी सौंपी थी, लेकिन बाद में पुलिस कंट्रोल रूम को स्कार्पियो चोरी होने की मनगढ़ंत कहानी सुना दी। क्या है पूरा मामला? पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा (IPS) ने बताया कि 20 जून 2026 को सुबह 10:40 बजे पीसीआर जयपुर को मोबाइल नंबर 6367512645 से मनीष नाम के व्यक्ति ने सूचना दी। उसने बताया कि उसकी काले रंग की स्कार्पियो क्लासिक…
जयपुर, 21 जून 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार आयुर्वेद विभाग द्वारा रविवार को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष यह दिवस “योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम पर मनाया गया, जिसके तहत जयपुर जिले भर में लाखों नागरिकों ने एक साथ योगाभ्यास कर निरोगी रहने का संदेश दिया। मुख्य आयोजन शहर के पांच प्रमुख ऐतिहासिक और सार्वजनिक स्थलों—सवाई मानसिंह (एसएमएस) स्टेडियम, अल्बर्ट हॉल, पत्रिका गेट, जलमहल एवं आमेर फोर्ट पर आयोजित किए गए। इन सभी स्थानों पर विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने एक ही समय पर कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास किया। प्रधानमंत्री…
आबूराज। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल आबूराज (माउंट आबू) को विश्वस्तरीय पर्यटन और आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए एक व्यापक ब्लूप्रिंट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री रविवार को आबूराज में आयोजित आबूपर्वत विकास समिति की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ‘विकास भी, विरासत भी’ के मूल मंत्र पर काम करते हुए आबूराज की प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर को अक्षुण्ण रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बैठक के दौरान क्षेत्र के कायाकल्प के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक के…
