Author: Ganesh Narayan Sharma

​जयपुर/दौसा, 31 जनवरी 2026। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शनिवार को दौसा जिले के लालसोट क्षेत्र स्थित श्यामपुरा कलां में आयोजित ‘ग्राम उत्थान शिविर’ का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और स्वीकृति पत्र वितरित किए। मुख्य सचिव ने किसानों के साथ सीधा संवाद कर सरकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन का फीडबैक लिया और क्षेत्र में आधुनिक खेती के बढ़ते रुझान की सराहना की। ​केन्द्रीय कृषि मंत्रालय तक लालसोट के पॉली हाउस की चर्चा ​किसानों को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार किसानों को सशक्त बनाने के…

Read More

​शास्त्रीय संगीत, समावेशी कला और युवा रचनात्मकता का सजीव संगम ​जयपुर, 31 जनवरी 2026। डेल्फिक काउंसिल ऑफ राजस्थान द्वारा वेस्ट ज़ोन कल्चरल सेंटर, नॉर्थ ज़ोन कल्चर सेंटर एवं उस्ताद इमामुद्दीन ख़ान डागर म्यूज़िक एंड कल्चर सोसायटी के सहयोग से दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘आयो बसंत’ का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को जवाहर कला केंद्र (JKK) में हुआ। यह महोत्सव भारतीय कला-संस्कृति की जीवंत परंपराओं को आधुनिक रचनात्मकता से जोड़ने वाला एक सशक्त मंच बनकर उभरा है। ​डिजिटल कला पर केंद्रित रहा सुबह का सत्र ​महोत्सव के पहले दिन प्रातः कालीन सत्र में ‘कृष्णायन’ सभागार में रील मेकिंग एवं मोबाइल सेल्फ़ी वर्कशॉप…

Read More

​जयपुर, 31 जनवरी 2026 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार प्रदेश के जल संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठा रही है। इसी कड़ी में जयपुर के तीन प्रमुख बांधों— कानोता, चंदलाई और नेवटा को प्रदूषण मुक्त करने और उनके जल को शुद्ध बनाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है। ​विशेषज्ञों की टीमें कर रही हैं वैज्ञानिक अध्ययन ​जल संसाधन विभाग के अनुसार, भारत सरकार द्वारा अधिकृत विशेषज्ञ एजेंसियां इन तीनों बांधों पर विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययन कर रही हैं। विशेषज्ञों की यह टीमें जल की गुणवत्ता, प्रदूषण के मुख्य…

Read More

​जयपुर, 31 जनवरी 2026 जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) स्टेडियम में आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में प्रदर्शित झांकियों के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा प्रस्तुत की गई “राजस्थानी कला” झांकी को अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और सांस्कृतिक जीवंतता के लिए राज्य स्तर पर द्वितीय पुरस्कार हेतु चुना गया है। ​विभाग की सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन ​अतिरिक्त मुख्य सचिव, कला एवं संस्कृति प्रवीण गुप्ता ने इस उपलब्धि की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा तैयार की गई इस झांकी में राजस्थान की समृद्ध हस्तशिल्प, लोक कला…

Read More

​जयपुर, 31 जनवरी 2026 जयपुर डिस्कॉम ने इस वित्तीय वर्ष में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। निगम ने अपने 13 वृत्त भंडारों में जमा अनुपयोगी सामान (स्क्रेप मैटेरियल) का निपटारा कर अब तक 104 करोड़ 39 लाख रुपए का रिकॉर्ड राजस्व प्राप्त किया है। यह पिछले कई वर्षों की तुलना में अब तक की सर्वाधिक राशि है। ​नियमित मॉनिटरिंग और ठोस प्रबंधन का परिणाम ​आमतौर पर डिस्कॉम के डिवीजन और सब-डिवीजन कार्यालयों से नाकारा सामान जैसे पुराने ट्रांसफार्मर, केबल, मीटर, वीसीबी, खराब ऑयल और वाहन सहायक भंडार नियंत्रक कार्यालय में जमा होते हैं। अधिकारियों की व्यस्तता के कारण अक्सर…

Read More

​जयपुर/डूंगरपुर, 31 जनवरी 2026 राजस्थान में सुशासन और ‘अंत्योदय’ के संकल्प को चरितार्थ करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक अनूठी मिसाल पेश की है। मुख्यमंत्री ने न केवल संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की स्वयं निगरानी की, बल्कि परिवादी से सीधे बात कर प्रशासन को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसका परिणाम यह रहा कि डूंगरपुर जिले के एक निवासी की समस्या का समाधान मात्र 2 घंटे के भीतर कर दिया गया। ​मुख्यमंत्री ने स्वयं किया परिवादी से संवाद ​पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के परिवादियों से सीधा…

Read More

​जयपुर | 30 जनवरी, 2026 ​जयपुर पुलिस की सीएसटी (CST) टीम ने नशा मुक्त शहर के संकल्प के साथ “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” के तहत जनवरी माह में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के निर्देशों और स्पेशल पुलिस आयुक्त (ऑपरेशंस) राहुल प्रकाश के सुपरविजन में की गई इस कार्रवाई में 80 लाख रुपये के अवैध मादक पदार्थ जब्त कर दर्जनों तस्करों को दबोचा गया है। ​ऑपरेशन क्लीन स्वीप: नशे के सौदागरों पर प्रहार ​1 जनवरी से 29 जनवरी के बीच सीएसटी ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ जाल बिछाते हुए एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत 23 प्रकरण…

Read More

​ | जयपुर ​राजस्थान विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान तारानगर से कांग्रेस विधायक नरेंद्र बुडानिया ने तीखे तेवर अपनाए। उन्होंने एक ओर जहाँ सरकार पर विधायकों की गरिमा को दरकिनार करने का आरोप लगाया, वहीं दूसरी ओर प्रदेश में बढ़ती घरेलू और सामाजिक विसंगतियों को लेकर सदन का ध्यान आकर्षित किया। ​’कैंची लेकर घूम रहे हैं चुनाव हारे उम्मीदवार’ ​बुडानिया ने प्रशासनिक प्रोटोकॉल के उल्लंघन का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा। उन्होंने कहा: ​बढ़ते सामाजिक बिखराव पर जताई चिंता ​राजनीतिक मुद्दों के बाद बुडानिया ने समाज के एक बेहद संवेदनशील और गंभीर पहलू पर चर्चा की।…

Read More

​जयपुर | 30 जनवरी, 2026 ​जयपुर व्यापार महासंघ (जेवीएम) के तत्वावधान में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी ट्रैफिक सुमित महरडा और एडिशनल डीसीपी रानू शर्मा के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर के प्रमुख बाजारों में यातायात प्रबंधन और व्यापारियों को आ रही व्यवहारिक दिक्कतों पर चर्चा करना था। ​अजमेरी गेट ‘वन-वे’ पर बड़ा निर्णय ​बैठक में अजमेरी गेट यादगार के सामने लागू ‘वन-वे’ व्यवस्था को लेकर गहन मंथन हुआ। व्यापारियों की मांग को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित निर्णय लिए गए: ​ई-रिक्शा नियंत्रण से मिली राहत ​जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने…

Read More

​जयपुर | 30 जनवरी, 2026 ​राजस्थान की राजधानी जयपुर एक बार फिर विश्व स्तरीय पत्थर उद्योग के महाकुंभ की मेजबानी के लिए तैयार है। इंडिया स्टोन मार्ट 2026 का 13वां संस्करण 5 से 8 फरवरी तक सीतापुरा स्थित जयपुर एग्ज़िबिशन एंड कन्वेन्शन सेंटर (JECC) में आयोजित किया जाएगा। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन राजस्थान के पत्थर उद्योग को नई दिशा और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएगा। ​आयोजन की भव्यता और वैश्विक भागीदारी ​इस वर्ष का स्टोन मार्ट अपने इतिहास का सबसे बड़ा संस्करण होने जा रहा है: ​ODOP पवैलियन:…

Read More