- केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने भारत के जलवायु नेतृत्व, नवीकरणीय ऊर्जा विस्तार और वैश्विक आर्थिक भागीदारी पर प्रकाश डाला
- सीईईडब्ल्यू का “क्रेविस’, भारत के योजना निर्माण के तरीके को बदल सकता है: पीयूष गोयल
- गोण्डा – कर्नलगंज में ज्वेलर्स से लाखों की लूट,
- कम लागत और पारदर्शी प्रक्रिया से बढ़ा निवेशकों का भरोसा: रीको प्रत्यक्ष आवंटन योजना का दसवां चरण 1 मई से
- राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की शिष्टाचार भेंट
- राजस्थान कैडर को मिले 2025 बैच के 7 नए आईएएस; मुख्य सचिव ने ‘मैक्सिमम गवर्नेंस’ का दिया मंत्र
- पशुपालन के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार संकल्पित: विकास सीताराम भाले
- बिचून में विकास और आस्था का टकराव: एक तरफ जयपुर डेयरी का 540 करोड़ का प्रोजेक्ट, दूसरी तरफ भैराणा धाम बचाने के लिए संतों का ‘अग्नि-तप’
Author: Ganesh Narayan Sharma
जयपुर। राजस्थान सरकार ने राज्य के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME), हस्तशिल्पियों और बुनकरों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए ‘एकीकृत क्लस्टर विकास योजना’ के तहत बड़े कदमों को मंजूरी दी है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय इकाइयों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि उन्हें प्रसंस्करण या उत्पादन के लिए अन्य राज्यों पर निर्भर न रहना पड़े। फलोदी: सोनामुखी प्रसंस्करण में आएगी आधुनिकता फलोदी के रीको क्षेत्र में वर्तमान में सोनामुखी प्रसंस्करण से जुड़ी 50 से अधिक इकाइयां कार्यरत हैं। इनमें से 14 इकाइयों की पहल पर एक कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) स्थापित…
डबल इंजन सरकार ने महिला सशक्तीकरण को जीवन के हर चरण से जोड़ा; बजट पूर्व संवाद में छात्राओं से साझा किए विचार जयपुर, 11 जनवरी 2026: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सिद्ध करने में नारी शक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य की डबल इंजन सरकार ने महिला सशक्तीकरण को केवल नारों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे मातृत्व से लेकर शिक्षा और आजीविका से लेकर सुरक्षा तक, जीवन के हर चरण से जोड़ा है। रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित बजट…
जयपुर, 11 जनवरी 2026: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की पालना में जयपुर जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा ‘रास्ता खोलो अभियान’ ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और सुगमता की नई इबारत लिख रहा है। प्रशासन की संवेदनशीलता और आपसी समझाइश का ही परिणाम है कि महज 14 महीनों से भी कम समय में जिले के 1,508 अवरुद्ध रास्ते खुलवाए जा चुके हैं। वर्षों से बंद पड़े इन रास्तों के खुलने से लाखों ग्रामीणों और किसानों का अपनी ढाणियों और खेतों तक पहुंचना अब सुगम हो गया है। फागी तहसील सबसे आगे, मौजमाबाद दूसरे स्थान पर अभियान के तहत अब तक…
जयपुर/नई दिल्ली, 10 जनवरी 2026 राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित बजट-पूर्व परामर्श बैठक में राज्य का पक्ष मजबूती से रखा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत-2047’ के विजन को आधार बनाते हुए राजस्थान की बुनियादी ढांचागत और वित्तीय प्राथमिकताओं का खाका पेश किया। जल सुरक्षा: राष्ट्रीय परियोजनाओं पर जोर उपमुख्यमंत्री ने राज्य में पेयजल और सिंचाई संकट के समाधान के लिए केंद्र से बड़े वित्तीय सहयोग की अपील की: बुनियादी ढांचा और शहरी विकास सड़क और परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने के लिए…
जयपुर, 11 जनवरी 2026। राजस्थान की वीर धरा पहली बार भारतीय सेना दिवस के गौरवमयी उत्सव की साक्षी बनी। 15 जनवरी को मनाए जाने वाले 78वें सेना दिवस के उपलक्ष्य में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में ‘शौर्य संध्या’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम न केवल सैन्य शक्ति का प्रदर्शन था, बल्कि 1947 से लेकर हालिया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ तक भारतीय सेना के अदम्य साहस की एक जीवंत गाथा भी रहा। पहली बार सैन्य छावनी से बाहर आयोजन यह आयोजन सैन्य इतिहास में एक नया अध्याय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर, सेना को आमजन से जोड़ने के उद्देश्य…
जयपुर | 10 जनवरी, 2026 राजधानी के मानसरोवर इलाके में स्थित खरबास सर्किल के पास शुक्रवार रात एक बेकाबू ऑडी कार ने भीषण तबाही मचाई। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे ढाबे और ठेलों पर खड़े लोगों को बेरहमी से कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में रमेश बैरवा नामक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में प्रयुक्त ऑडी कार और मुख्य आरोपी को भगाने में इस्तेमाल की गई दूसरी गाड़ी को जब्त कर लिया है। सिपाही और डॉक्टर समेत चार लोग हिरासत में पुलिस उपायुक्त…
जयपुर | 10 जनवरी, 2026 जयपुर पूर्व जिले की कानोता थाना पुलिस ने वाहन चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बरामद कर ली है। पकड़ा गया आरोपी राजेन्द्र मीणा कानोता थाने का ही हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ पूर्व में चोरी और नकबजनी के 14 मामले दर्ज हैं। क्या था मामला? मामले के अनुसार, परिवादी राजू लाल मीणा ने 2 जनवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 1 जनवरी की रात उसने…
जयपुर | 10 जनवरी, 2026 जयपुर पश्चिम की मुरलीपुरा थाना पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लगातार चार सूने मकानों और स्कूलों में चोरी करने वाले शातिर नकबजन केशु उर्फ किशु सिंगीवाल को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी कानोता थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर लूट और नकबजनी के 19 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। सीसीटीवी कैमरों पर टोपी लगाकर बदल देता था दिशा पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी केशु बेहद शातिर तरीके से वारदातों को अंजाम देता था। वह पहचान…
जयपुर | 10 जनवरी, 2026 जयपुर स्थित पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में ‘इमर्जिंग फूड स्टडीज: इंटरसेक्शन ऑफ कल्चर, साइंस एंड सस्टेनेबिलिटी’ विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन ने भारत और विदेशों के प्रसिद्ध शिक्षाविदों, नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं और विशेषज्ञों को एक साझा मंच प्रदान किया, जहाँ वैश्विक खाद्य प्रणालियों के भविष्य पर गहन चर्चा की गई। संस्कृति और विज्ञान का संगम कॉन्फ्रेंस के दौरान विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि भोजन केवल पोषण का माध्यम नहीं है, बल्कि यह संस्कृति, विज्ञान और पर्यावरण के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है। दो दिनों के…
जयपुर | 10 जनवरी, 2026 राजस्थान की राजधानी जयपुर एक बार फिर कला और संस्कृति के अंतरराष्ट्रीय केंद्र के रूप में सजने को तैयार है। भारत के सबसे बड़े समकालीन कला महोत्सवों में से एक, ‘जयपुर आर्ट वीक’ का पांचवा संस्करण 27 जनवरी से 3 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने शनिवार को इस सात दिवसीय महोत्सव के लिए कलाकारों की दूसरी आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इस बार महोत्सव में 100 से अधिक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, जिनमें स्थानीय प्रतिभाओं के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कलाकार भी शामिल हैं। विविध श्रेणियों में कला…
