- केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने भारत के जलवायु नेतृत्व, नवीकरणीय ऊर्जा विस्तार और वैश्विक आर्थिक भागीदारी पर प्रकाश डाला
- सीईईडब्ल्यू का “क्रेविस’, भारत के योजना निर्माण के तरीके को बदल सकता है: पीयूष गोयल
- गोण्डा – कर्नलगंज में ज्वेलर्स से लाखों की लूट,
- कम लागत और पारदर्शी प्रक्रिया से बढ़ा निवेशकों का भरोसा: रीको प्रत्यक्ष आवंटन योजना का दसवां चरण 1 मई से
- राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की शिष्टाचार भेंट
- राजस्थान कैडर को मिले 2025 बैच के 7 नए आईएएस; मुख्य सचिव ने ‘मैक्सिमम गवर्नेंस’ का दिया मंत्र
- पशुपालन के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार संकल्पित: विकास सीताराम भाले
- बिचून में विकास और आस्था का टकराव: एक तरफ जयपुर डेयरी का 540 करोड़ का प्रोजेक्ट, दूसरी तरफ भैराणा धाम बचाने के लिए संतों का ‘अग्नि-तप’
Author: Ganesh Narayan Sharma
जयपुर, 25 दिसम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को शासन सचिवालय में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती ‘सुशासन दिवस’ के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई और राज्य में पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई। जनसेवा ही शासन का परम ध्येय मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. वाजपेयी का जीवन और दर्शन हमें सिखाता है कि शासन और प्रशासन का अंतिम ध्येय जनसेवा होना चाहिए। उन्होंने इस आयोजन को नागरिक-केंद्रित प्रशासन का…
जयपुर | 25 दिसंबर 2025 पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आज पूरे प्रदेश में ‘सुशासन दिवस’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में जयपुर स्थित पशुपालन विभाग में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ विभाग के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुशासन के सिद्धांतों को अपने कार्यक्षेत्र में उतारने का संकल्प लिया। अटल बिहारी वाजपेयी को दी गई श्रद्धांजलि कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान पशुपालन, गोपालन और मत्स्य शासन सचिव डॉ समित शर्मा ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व…
जयपुर | 25 दिसंबर 2025 राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जी डिग्री और दस्तावेजों का सहारा लेने वाले गिरोहों के खिलाफ राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने बड़ी घेराबंदी कर ली है। आयोग के आग्रह पर राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। अब प्रदेश के सभी सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों के दस्तावेजों पर QR कोड अनिवार्य कर दिया गया है। एक क्लिक पर उजागर होगी सच्चाई RPSC सचिव के अनुसार, अब भर्ती संस्थानों को अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन के लिए महीनों का इंतजार…
जयपुर, 25 दिसंबर 2025 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की घोषणाओं और राज्य बजट 2025-26 के संकल्पों को धरातल पर उतारने की दिशा में वित्त विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 15 से 19 दिसंबर के बीच प्रदेश के विभिन्न विकास कार्यों, नवीन पदों के सृजन और सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए महत्वपूर्ण वित्तीय स्वीकृतियां और सहमतियां प्रदान की हैं। सांगानेर के मंदिरों का बदलेगा स्वरूप मुख्यमंत्री द्वारा सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के विकास की समीक्षा के दौरान दिए गए निर्देशों की पालना में अब क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों का कायाकल्प होगा। जल संसाधन और नहरों का नवीनीकरण सिंचाई और…
जयपुर, 25 दिसंबर 2025 भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आज ‘सुशासन दिवस’ के मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जयपुर स्थित विभागीय मुख्यालय, अंबेडकर भवन में आयोजित समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुशासन की शपथ ली और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पुष्पांजलि और प्रेरणा कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान विभाग के निदेशक आशीष मोदी ने सभी कार्मिकों को संबोधित करते हुए उन्हें जवाबदेही, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के…
जयपुर। जयपुर पुलिस आयुक्तालय की सी.एस.टी. (City Special Team) ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए 5,000 रुपये के ईनामी वांछित आरोपी अनिल कुमार जाट को दस्तयाब किया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था, जिसे पकड़ने के बाद पूछताछ के लिए पुलिस थाना शास्त्री नगर (उत्तर) को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस टीम की रणनीति और गिरफ्तारी पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के मार्गदर्शन और विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स्) राहुल प्रकाश के निर्देशन में शहर में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस उपायुक्त (अपराध) अभिजीत सिंह के…
जयपुर। 24 दिसंबर, 2025 राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में बुधवार को जयपुर के ऐतिहासिक आमेर महल परिसर में “पंच गौरव” कार्यक्रम के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की अगुवाई में जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान कर ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और पर्यटन स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। मावठे की पाल पर किया गया श्रमदान स्वच्छता अभियान के दौरान जिला कलक्टर के नेतृत्व में अधिकारियों ने आमेर महल क्षेत्र स्थित मावठे की पाल पर व्यापक स्तर पर सफाई की।…
जयपुर। 24 दिसम्बर। राजस्थान में सार्वजनिक उपापन (सरकारी खरीद) प्रणाली को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और पूर्णतः डिजिटल बनाने की दिशा में वित्त विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को जयपुर स्थित CoERRA भवन में आयोजित एक विशेष कार्यशाला में ‘सिंगल होलिस्टिक प्रोक्योरमेंट पोर्टल’ (SHPP) का औपचारिक शुभारंभ किया गया। यह पोर्टल राज्य में पारदर्शी और डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। सुशासन की दिशा में एकीकृत समाधान (Unified Solution) कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए प्रमुख शासन सचिव, वित्त, वैभव गालरिया ने कहा कि वर्तमान में सार्वजनिक उपापन प्रणाली के समक्ष कई चुनौतियां थीं। SHPP…
जयपुर। एमआई रोड व्यापार मंडल और आयकर विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को आयकर संबंधी जटिलताओं से अवगत कराना और हाल ही में सरकार द्वारा दी गई कर राहतों व नियमों के प्रति जागरूक करना था। बोगस डोनेशन और रिफंड क्लेम पर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला में आयकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर हंसराज खींची और उनकी टीम ने ‘बोगस राजनीतिक दलों’ और ‘चैरिटेबल ट्रस्ट’ को दिए जाने वाले बोगस डोनेशन के सुधार के लिए दिए जा रहे समय (Window) के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने रिफंड क्लेम…
जयपुर। प्रताप नगर (सांगानेर) स्थित एमडी इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मुरलीपुरा में चार दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। खेलों के इस महाकुंभ में न केवल विद्यार्थियों का जोश देखने को मिला, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और सुरक्षा बल के जवानों ने बच्चों को खेल भावना की सीख दी। शानदार शुभारंभ और राजस्थानी परंपरा कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट दीपक शर्मा (बानसूर), बीएसएफ के जवान अजय सिंह गुर्जर (मणिपुर तैनात) और रामनगरिया थाने के सब इंस्पेक्टर गिरवर सिंह ने किया। विद्यालय के सचिव शैलू शर्मा और निदेशक गिर्राज प्रसाद शर्मा ने अतिथियों का राजस्थानी…
