Author: gnsraj

जयपुर, 21 जुलाई।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर जिला की ओर से सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बूज, जमवारामगढ़ में ‘सृजन की सुरक्षा’ अभियान के तहत विधिक जागरूकता और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 2025 में जन्मी 14 नवजात बालिकाओं के सम्मान में पौधे लगाए गए और बालिकाओं को ‘हरित बालिका विशिष्ट पहचान पत्र’ भी दिए गए। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर जिला के सचिव पवन कुमार जीनवाल और जयपुर महानगर द्वितीय की सचिव पल्लवी शर्मा मौजूद रहे। दोनों ने ग्रामीणों, विद्यार्थियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया और पौधों पर राखी बांधकर बालिकाओं…

Read More

➤ जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने पौधारोपण कर की अभियान की शुरुआत➤ राजस्थान सरकार की पंच गौरव योजना के तहत जिला प्रशासन का अभिनव नवाचार➤ लिसोड़ा और आंवले के बहुआयामी महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास जयपुर, 21 जुलाई।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में जयपुर जिला प्रशासन ने ‘पंच गौरव प्रोत्साहन योजना’ के अंतर्गत सोमवार को वनस्पति प्रजाति एवं उपज संरक्षण व संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने वनस्पति प्रजाति- लिसोड़ा एवं उपज- आंवला के पौधे लगाकर इस अभिनव अभियान की औपचारिक शुरुआत…

Read More

– जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी खुद कर रहे स्थिति की नियमित मॉनिटरिंग जयपुर, 21 जुलाई। जयपुर में मानसून सीजन के दौरान संभावित जलभराव और बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर जिला प्रशासन, नगर निगम और संबंधित विभागों की संयुक्त टीमें सतत निगरानी और राहत कार्य में जुट गई हैं। सभी संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और हर स्तर पर नियंत्रण कक्षों की स्थापना की गई है। डॉ. सोनी खुद स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जिला…

Read More

पाँच दिवसीय कार्यक्रम में महिलाओं को प्राकृतिक खेती की दी गई विस्तृत जानकारी जयपुर, 21 जुलाई।जयपुर जिले में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत आयोजित पाँच दिवसीय ‘कृषक सखी/सीआरपी प्रशिक्षण कार्यक्रम’ का समापन 19 जुलाई को श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर में सफलतापूर्वक किया गया। यह प्रशिक्षण कृषि विभाग द्वारा प्रायोजित किया गया था, जिसमें महिलाओं को खेत में उपलब्ध संसाधनों से प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बलराज सिंह ने प्रतिभागियों को खेत में जैविक संसाधनों के समुचित उपयोग और ज़हर मुक्त खेती के महत्व पर प्रेरणादायक संबोधन…

Read More

जयपुर, 21 जुलाई 2025 राजस्थान में जल्द ही विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू किया जाएगा, जिसके तहत मतदाता सूचियों को अपडेट किया जाएगा। इस अभियान की तैयारी के तहत अब तक 271 मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। राज्य स्तरीय यह प्रशिक्षण 16, 18 और 21 जुलाई को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश के 41 जिलों के मास्टर ट्रेनर्स को शामिल किया गया। ये मास्टर ट्रेनर्स अब अपने-अपने जिलों में जाकर 52,469 बीएलओ और 5,247 सुपरवाइजर्स को प्रशिक्षण देंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, यह अभियान बिहार की तर्ज पर पूरे देश में शुरू…

Read More

भरतपुर, राजस्थान:भरतपुर जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र स्थित पिंगोरा गांव में पुश्तैनी जमीन के विवाद ने एक परिवार को तोड़कर रख दिया। आपसी झगड़े में बड़े भाई ने छोटे भाई को सरेआम गोली मार दी, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। यह दिल दहला देने वाली वारदात रविवार देर शाम सामने आई, जिसने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। जमीन के झगड़े ने छीनी जान पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान दौलत (40) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी बड़ा भाई विजेंद्र (62) है, जो पहले पुलिस विभाग में कार्यरत था और दो साल पूर्व रिटायर…

Read More

जयपुर के जामडोली थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते अनस नामक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर विपिन की हत्या की। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस ने तुरंत अतिरिक्त जाब्ता मौके पर तैनात किया। वहीं, हत्या से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। फिलहाल पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

Read More

जयपुर, 21 राजस्थान की राजधानी जयपुर को विश्व के शीर्ष 5 पर्यटन शहरों में शामिल किया गया है। प्रतिष्ठित ट्रैवल + लीजर वर्ल्ड्स बेस्ट अवॉर्ड्स 2025 में जयपुर को यह स्थान मिला है। इस उपलब्धि पर राज्य की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने खुशी जताते हुए कहा कि यह डबल इंजन सरकार की नीतियों और प्रयासों का परिणाम है। दीया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व को इस सम्मान का श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि जयपुर की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरें और मेहमाननवाजी को विश्वभर में सराहा जा रहा है। राज्य सरकार की पर्यटन नीति और…

Read More

दौसा, 21 जुलाई — राजस्थान के दौसा जिले में मानसून ने आखिरकार जोरदार दस्तक दी है। पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश के चलते जिले के अधिकांश बांधों में पानी की आवक तेज हो गई है। अब तक कुल 12 बांधों में जलस्तर लबालब हो चुका है, जिससे क्षेत्र के किसानों और आमजन को बड़ी राहत मिली है। हालांकि इस खुशखबरी के बीच एक चिंता की लकीर भी नजर आ रही है — जिले का प्रमुख जलस्रोत माधो सागर बांध अब भी खाली पड़ा है। भारी वर्षा के बावजूद माधो सागर तक जल पहुंचने की स्थितियां अब तक नहीं…

Read More

जयपुर, 21 जुलाई राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने रविवार को जयपुर के पास चोमू कस्बे में आयोजित ‘संविधान बचाओ’ रैली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर गंभीर आरोप लगाए। डोटासरा ने कहा कि आरएसएस के लोग मुख्यमंत्री कार्यालय और राज्य मंत्रालयों में बैठकर फैसलों को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता के बजाय आरएसएस के निर्देशों पर चल रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र को कमजोर कर रही है और एक छिपी हुई सत्ता चला रही है, जो देश के लिए खतरनाक है। डोटासरा ने कहा, “यही असली…

Read More