Author: Satyam Soni

विवाह केवल साथ रहने का नाम नहीं, बराबरी की साझेदारी है। घरेलू काम भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितनी नौकरी या व्यवसाय। जानबूझकर अयोग्यता दिखाना रिश्तों को खोखला कर देता है। बराबरी से जिम्मेदारी बाँटना ही खुशहाल परिवार की नींव है। आधुनिक विवाह तभी टिकाऊ होगा जब साझेदारी और सम्मान दोनों हों। आधुनिक जीवनशैली ने जहाँ रिश्तों में नए अवसर खोले हैं, वहीं कई नई चुनौतियाँ भी खड़ी कर दी हैं। शिक्षा, रोजगार और तकनीक ने महिलाओं को पहले से अधिक स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाया है। आज की महिला घर के दायरे से निकलकर नौकरी, व्यवसाय और प्रशासनिक जिम्मेदारियों तक…

Read More

उमरिया, 19 अगस्त। राज्य पोषित योजना अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण रथ को कलेक्टर धारणेन्द्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । सहायक संचालक उद्यानिकी ने बताया कि यह रथ 20 अगस्त को बिलासपुर से रायपुर पहुंचेगा जहां कृषि विज्ञान केंद्र में कृषक प्रशिक्षण एवं सरकंडा फार्म का भ्रमण करेगा तथा रात्रि विश्राम यहीं होगा। इसी तरह 21 अगस्त को रायपुर में ही कृषि विज्ञान केंद्र में कृषक प्रशिक्षण एवं वाना फार्म एवं व्ही एन फार्म का भ्रमण एवं रात्रि विश्राम, 22 अगस्त को रायपुर से राजनादगांव के लिए प्रस्थान करेगा जहां कृषि विज्ञान केंद्र में प्रशिक्षण एवं…

Read More

भोपाल, 19 अगस्त। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने विश्व फोटोग्राफी दिवस पर सभी फोटोग्राफरों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री निवास पर प्रेस प्रकोष्ठ से जुड़े फोटोग्राफरों के साथ फोटो खिंचवाई। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि फोटोग्राफी ना केवल एक कला है, बल्कि यह जीवन के खूबसूरत पलों को कैप्चर करने और उन्हें अमर बनाने का एक सर्व सुलभ साधन भी है। हमारे फोटोग्राफर साथी अपनी विधा में वैश्विक स्तर पर आ रही अद्यतन तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर अपनी रुचि और व्यवसाय में निरंतर आगे बढ़ते रहें।

Read More

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में ”सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह” के अंतर्गत सम्मान समारोह 20 अगस्त को प्रात: 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेशन सेंटर भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कलेक्टर निवाड़ी श्री लोकेश कुमार जांगिड़ को गोल्ड मेडल से सम्मानित करेंगे। मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार बडवानी जिला कलेक्टर श्री गुंचा सरोबर, डॉ. राहुल हरिदास फटिंग (तत्कालीन कलेक्टर), दमोह कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर, धार कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा, खण्डवा कलेक्टर श्री ऋषभ गुप्ता, श्री अनूप कुमार सिंह (तत्कालीन कलेक्टर),…

Read More

जबलपुर, 19 अगस्त। कलेक्‍टर श्री दीपक सक्‍सेना के मुख्‍य आतिथ्‍य में आज रानी दुर्गावती कला वीथिका में फोटो एग्जिबिशन इंद्रधनुष का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने कहा कि संस्कारधानी सदैव कला के संवर्धन में आगे रही है। यह छायाचित्र प्रदर्शनी भी इसका सुंदर उदाहरण है। वरिष्ठ छायाकार शेखर दुबे ने कहा कि पुराने फोटो स्टूडियो में फोटो खिंचवाना कभी गौरव की बात हुआ करती थी। पर्यावरणविद जगत फ्लोरा ने कहा कि यहां प्रदर्शित फोटोग्राफ्स हमारे शहर की प्राकृतिक सुंदरता को दिखाती है। जबलपुर को बड़ा पर्यटन स्थल बनाने में ऐसे फोटोग्राफ्स बड़ी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा…

Read More

उमरिया । क्षेत्र संचालक डॉ. अनुपम सहाय एवं उप संचालक विवेक सिंह बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया के निर्देश पर सहायक संचालक भूरा गायकवाड़ के नेतृत्व में गश्ती टीम के साथ में खितौली ग्राम के वन क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन परिवहन करता हुआ एक नग ट्रैक्टर ट्राली पीछा कर ट्रैक्टर ट्राली पकड़ा गया एवं सुरक्षा हेतु वन परिक्षेत्र कार्यालय खितौली (कोर) के कैम्पस में ट्रैक्टर ट्राली को रखा गया। अपराध घटित क्षेत्र धमोखर वन परिक्षेत्र के अन्तर्गत होने के कारण से सचिन सिंह वन परिक्षेत्र अधिकारी धमोखर के द्वारा वैधानिक कार्यवाही पूर्ण की गई वाहन चालक का नाम राजू भुमिया…

Read More

उमरिया . साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर धारणेन्द्र कुमार जैन ने जिले के दूर दराज से आये लोगो की समस्याओं को सुना तथा समस्याओ के निराकरण हेतु संबंधित विभाग की ओर आवेदन प्रेषित किया । जनसुनवाई में जागेश्वर ग्राम सलैया 5 ने वृध्दावस्था पेंशन, राशन पर्ची दिलाने, छोटी बाई फजिलगंज ने घर गिरने पर मुआवजा राशि दिलाने, प्रभू दयाल तिवारी ग्राम घुनघुटी ने मुख्यमंत्री राहत कोष से इलाज हेतु सहायता राशि दिलाने, नत्थू लाल साहू पुराना पड़ाव ने पीएम किसान सम्मान निधि का भुगतान कराने, द्रोपती महोबिया सस्तरा ने लाड़ली बहना योजना की राशि का भुगतान कराने, राम सिंह ग्राम मुदरिया…

Read More

उमरिया- सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 21 अप्रैल को नई योजना राह-वीर योजना के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए है। यह योजना 15वें वित्तीय चक्र के पूरा होने तक, अर्थात् 31 मार्च, 2026 तक चालू रहेगी। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि गुड सेमेरिटन योजना की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में घायल को इलाज हेतु अस्पताल ले जाने वाले नागरिक (राह-वीर) को 5000/- के बजाय 25000/- एवं सर्टिफिकेट से प्रोत्साहित करने संबंधी प्रावधान किया गया है।यह कार्यवाही गठित अप्रेजल कमेटी व्दारा की जाएगी।योजना में गंभीर दुर्घटना में घायल व्यक्ति को भी अस्पताल ले जाने वाले…

Read More

जबलपुर। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आज सोमवार को  कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुये प्रशिक्षण में वेंडर्स को सौर ऊर्जा प्रणाली की स्थापना की उन्नत तकनीकों तथा उसके संचालन एवं रखरखाव का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। ऊर्जा विकास निगम द्वारा वसुंधरा फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किये गये इस प्रशिक्षण में 40 से अधिक वेंडर्स ने भाग लिया। प्रशिक्षण के आयोजन का उद्देश्य वेंडर्स को सौर ऊर्जा प्रणाली के आदर्श डिजाइन, सर्वोत्तम इंस्टॉलेशन तकनीकों, उपयुक्त घटकों के चयन तथा संपूर्ण सिस्टम के संचालन एवं रखरखाव की बारीकियों से अवगत कराना था। प्रशिक्षण के दौरान वेंडर्स…

Read More

उमरिया – मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह ने पाली पाली छात्रावास से पांच छात्राओ व्दारा बिना बताए कहीं चले जाने की घटना को गंभीरतापूर्वक लेते हुए शिक्षा विभाग, सर्व शिक्षा अभियान एवं जन जातीय कार्य विभाग के अधिकारियों को छात्रावासों का निरीक्षण अभियान चलाकर करने के निर्देश दिए है। उन्होने कहा है कि जिला अंतर्गत संचालित समस्त छात्रावासों का सात दिवस के अंदर निरीक्षण किया जाए । उन्होेने कहा कि छात्रावासों मे कैमरा चालू स्थिति में होना चाहिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर बैकअप प्राप्त किया जा सके । इसके साथ ही छात्रावासों में निवासरत बच्चों के कमरों की…

Read More