Author: Satyam Soni

जबलपुर, 5 अप्रैल। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था अहिंसा अक्षर फाउंडेशन कटंगी पाटन द्वारा आज संमति ताराबाई विद्या मंदिर कटंगी में ‌जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जल गंगा संवर्द्धन अभियान में जन अभियान परिषद जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए रचनात्मक गतिविधियों एवं नवाचार कार्यों के माध्यम से अभियान का प्रचार-प्रसार एवं लोक व्यापीकरण का कार्य कर रहा है। आज स्कूल की बच्चियों ने रंगोली सजाकर जल संरक्षण का सुंदर एवं प्रभावी संदेश दिया है। इस दौरान संस्था के शिक्षक व संचालक मौजूद थे। रंगोली में प्रथम स्थान भारती वर्मा, द्वितीय…

Read More

टीकमगढ़, 5 अप्रैल। पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा साइबर अपराधों से सुरक्षा एवं बचाव हेतु जिला स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है एवं साइबर अपराधों से बचाव हेतु सप्ताहिक साइबर एडवाइजरी भी जारी की जा रही है । इसीक्रम में टीकमगढ़ जिले के आमजन को साइबर अपराधों से जागरूक करने हेतु वर्तमान में साइबर अपराधियों द्वारा किए जा रहे विभिन्न साइबर अपराधों में फर्जी सिम कार्ड का उपयोग किया जा रहा है आमजन को सिम कार्ड खरीदते समय रखी जाने वाली सावधानियों के संबंध में साइबर एडवाइजरी जारी की जा रही है। फर्जी सिम कार्ड जारी…

Read More

उमरिया – अनुविभागीय अधिकारी पाली अंबिकेश प्रताप सिंह ने मॉडल स्कूल बरबसपुर पाली में विद्यालय की संचालन समिति की बैठक में भाग लिया। इस दौरान उन्होने विद्यालय के पठन पाठन और प्रबंधन का निरीक्षण किया। उन्होने बच्चों से पठन पाठन, गणवेश, मध्यान्ह भोजन के संबंध में पूछताछ की । प्रयोगशाला के निरीक्षण के दौरान शिक्षा गुणवत्ता सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही प्रायोगिक शिक्षा को बढ़ावा, विज्ञान मंथन यात्रा, ओलंपियाड और विभिन्न प्रतियोगी मंचो में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित कराने और उसके लिए आवश्यक पठन पाठन कराने और विद्यालय और विद्यार्थियों से संबंधित मुद्दों को हल करने के भी…

Read More

उमरिया – जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीईओ अभय सिंह के मार्गदर्शन पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया द्वारा जिले के गांव गांव पहुंचकर युवा टीम के सदस्य जल संरक्षण के प्रति जागरुक कर अलख जगा रहे हैं। इसी क्रम में युवाओं की टोली युवा टीम सदस्यों के द्वारा ग्राम पंचायत गौरइया के दीवारों पर जल संरक्षण जागरूकता नारे लिख व गांव में घूम-घूम कर जागरूकता कार्यक्रम कर रहे हैं। साथ ही दीवार लेखन और वृक्षारोपण के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दे रहे…

Read More

उमरिया । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीरामनवमी के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित मंगल भवन परिसर में 6 अप्रैल को प्राकट्य पर्व कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में मुनीन्द्र मिश्रा शहडोल एवं उनकी 7 सदस्यीय टीम व्दारा बघेली लोक गायन, अवंतिका दुबे खजुराहो एवं उनकी 10 सदस्यीय टीम व्दारा श्रीराम पर केन्द्रित नृत्य नाटिका , गिरीश ठाकुर जिला सिवनी एवं उनकी 10 सदस्यीय टीम व्दारा भक्ति गायन तथा मुस्कान चौरसिया जिला बालाघाट एवं उनकी 10 सदस्यीय टीम व्दारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जाएगी।

Read More

उमरिया – कृषि विज्ञान केंद्र उमरिया के कृषि वैज्ञानिक डा धनंजय सिंह ने कहा है कि प्राय: देखने मे आता है कि किसान अपनी फसलों को काटकर बिजली के खंभो के नीचे या अन्य जगहो पर रख देते है जिससे कभी कभार शाट सर्किट की वजह से आग लग जाती है और फसल जलकर नष्ट हो जाती है । उन्होने किसानो से कहा है कि फसल को बिजली के खंभो कें नीचे नही रखे । खंभों के आस पास साफ सफाई रखें । उन्होने कहा कि थ्रेसिंग का काम करते समय भी किसान सावधानियां बरते । थ्रेसिंग का कार्य करते…

Read More

उमरिया – गुजरात मे पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना को दृष्टिगत रखते हुए ऐसी किसी अप्रिय घटना को होने से रोकने के लिए पटाखा दुकान और निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण अनुविभागीय अधिकारी पाली अंबिकेश प्रताप सिंह व्‍दारा किया गया । निरीक्षण के दौरान उन्होने पाली स्थित विभिन्न पटाखा दुकानो तथा पटाखे बनने वाले स्थल का निरीक्षण किया ।इस दौरान उन्होने सुरक्षा व्यवस्था’ का भी जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए । आपने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही बरतें।

Read More

उमरिया – उप संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व ने बताया कि बाघ के हमले मे मृत महिला के परिवार जनों को वन परिक्षेत्र अधिकारी पनपथा कोर द्वारा दस हजार रूपये की तत्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। विदित हो कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया के वन परिक्षेत्र पनपथा कोर अंतर्गत बीट चंसुरा के कक्ष क्रमांक-आर एफ 438, स्थान-कोठिया पगडंडी में रानी सिंह महुआ बिनने गई थी। महुआ बिनने के दौरान महिला को बाघ (लिंग अज्ञात) द्वारा मार दिया गया, जिसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। परिजनों के मांग अनुसार मृत महिला के शव का घटना स्थल पर अधिकारियों/कर्मचारियों…

Read More

उमरिया- मानव को यदि तकलीफ हो तो, वह दूसरे से अपनी तकलीफ बयां कर देता है, लेकिन यदि मूक जानवरों पर कोई संकट आ जाए तो वे अपनी तकलीफ बयां नही कर पाते है , मूक जानवरों की पीड़ा समझते हुए युवा टीम उमरिया ने गत दिवस घायल अवस्था में मिली गाय का बछिया का इलाज कराया। उमरिया जिले के सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा एमपीईबी रोड पेट्रोल पंप के समीप एक गाय खून से लथपथ व गंभीर रूप से घायल अवस्था में रोड पर मिली। इसकी सूचना युवा टीम उमरिया के सदस्यों को प्राप्त हुई…

Read More

बोकारो, 4 अप्रैल। आक्रोशित जनता ने किया हंगामा, सड़कों पर सुनसान छाया। बोकारो में गुरुवार को विस्थापित अप्रेंटिस संघ पर हुई लाठी चार्ज के बाद हुई मौत पर बवाल बढ़ गया है। जिसके बाद आजसू ने बोकारो बंद की घोषणा की। शुक्रवार सुबह से ही इसका असर जिले में दिखने लगा है। बोकारो स्टील प्लांट के सभी गेट को बंद कर दिया गया है। कई प्रमुख सड़कों को लोगों ने जाम लगा दिया है. आक्रोशितों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया है। बंद का समर्थन कर रहे लोगों में बीएसएल के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश…

Read More