Author: Satyam Soni

झारखंड के रांची से कुछ दूरी पर मौजूद वॉटरफॉल ने एक झटके में एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। जहां दो भाई अपने दोस्तों के साथ वाटरफॉल में गए थे । वहां वह गहरे पानी में नहा रहे थे । तभी डूब गए । इनमें एक 16 वर्षीय शुभम यादव और दूसरा लगभग 13 वर्षीय राजकुमार यादव था, जिनकी डूबकर मौत हो गई । जानकारी के मुताबिक रांची के कोकर क्षेत्र अंतर्गत अयोध्या पुरी के रहने वाले संजय कुमार यादव के दोनों बेटे पढ़ाई कर रहे थे । शुभम ने इस साल मैट्रिक की परीक्षा दी थीं…

Read More

जबलपुर। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल के मुख्य आतिथ्य में आज एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया के जबलपुर चेप्टर द्वारा होटल विजन महल में आयोजित “26 वें मेडिसिन अपडेट 2025” कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि समय के साथ-साथ मेडिसिन अपडेट होना जरूरी है, हेल्थ केयर के क्षेत्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की हमेशा प्राथमिकता रही है और इसी तारतम्य में हेल्थ केयर के क्षेत्र में लगातार तेजी से कार्य हो रहे हैं। ऐसे सेमिनार से मेडिसिन के संबंध में नए निष्कर्ष निकलकर सामने आते हैं, जो पीड़ित मानवता के लिए बड़े उपयोगी…

Read More

झारखंड के कई जिलों में इन दिनों हाथियों का आतंक देखने को मिल रहा है। इस कारण गुमला और सिमडेगा जिले के दो-दो गांववालों की मौत हो गई है। जिन्हें हाथियों ने कुचल दिया था। गुमला जिले के मृतकों की पहचान कीस्टोफर एक्का(60) निवासी पालकोट थाना क्षेत्र और हेमवती (30) के तौर पर हुई है। वहीं, अन्य मृतकों की पहचान सिमडेगा जिला के बानो थाना क्षेत्र के रहने वाले सिबिया लुगुन और विकास ओहदार के रूप में की गई है। झारखंड के गुमला और सिमडेगा जिलों में हाथियों के हमलों में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि…

Read More

बिहार विधानसभा चुनाव में अभी कुछ महीने का वक्त है, लेकिन यहां पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारी भी शुरू कर दी है। केंद्र में सत्तारुढ़ एनडीए गठबंधन में शामिल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM, सेक्युलर) भी अपनी मुहिम में जुट गया है। मोर्चा ने अगले महीने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक बुलाई है। बैठक में पार्टी चुनाव का रोडमैप तैयार कर सकती है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) बिहार की राजनीति में अहम पार्टी के रूप में गिनी जाती है। बिहार में, यह पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की…

Read More

बिहार के 15 जिलों की पानी जांच प्रयोगशाला को एनएबीएल सर्टिफिकेट मिला है। 16 मानकों पर पानी की जांच की जाती है। शुद्ध पेयजल की ओर यह एक अहम कदम माना जा रहा है। प्रदेश के बक्सर, जहानाबाद और अरवल की प्रयोगशालाओं का मूल्यांकन जारी है। बिहार के जिन 15 जिलों की जल जांच प्रयोगशालाओं को एनएबीएल सर्टिफिकेट मिला है, इनमें भागलपुर, आरा, सासाराम, बांका, गया, सहरसा, छपरा, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, बिहारशरीफ, पूर्णिया, पटना, बेगूसराय, शेखपुरा और अररिया की जल जांच प्रयोगशालाओं को एनएबीएल का प्रमाण-पत्र मिला है। वहीं, बक्सर, जहानाबाद और अरवल जिलों की प्रयोगशालाओं का मूल्यांकन जारी है, जबकि…

Read More

बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता नीरज कुमार सिंह ने हाल ही में सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सड़क चलने के लिए है, नमाज पढ़ने के लिए नहीं, उनके इसी बयान के सामने आने के बाद हलचल मच गई है। विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, इनको इस्तीफा दे देना चाहिए। बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता नीरज कुमार सिंह के बयान के बाद बिहार में सियासी उफान आ गया है। दरअसल, नीरज कुमार सिंह ने नमाज पढ़ने को लेकर बयान…

Read More

जबलपुर, 27 मार्च। राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मध्यप्रदेश में आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं का परिणाम, शुक्रवार 28 मार्च 2025 को दोपहर एक बजे घोषित किया जायेगा। संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री हरजिंदर सिंह ने बताया कि परिणाम शुक्रवार 28 मार्च को दोपहर एक बजे परीक्षा परिणाम पोर्टल पर जारी किया जायेगा। विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण उक्त परिणामों को राज्य शिक्षा केन्द्र के वेब पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर अपना रोल नम्बर/समग्र आईडी प्रविष्ट कर देख सकते हैं। इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकेंगे। संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र ने…

Read More

जबलपुर, 27 मार्च। स्कूली बच्चों को प्रतिस्पर्धी और न्यूनतम दरों पर पाठ्य पुस्तकें, कॉपियां और गणवेश उपलब्ध कराने गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक प्रांगण में आयोजित किये जा रहे पुस्तक मेला बच्चों और उनके अभिभावकों को एक स्थान पर सभी शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध करा रहा है, वहीं यहाँ रोज शाम प्रस्तुत किये जा रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम बाल कलाकारों का मनोबल बढ़ाने के साथ मेले को भव्यता भी प्रदान कर रहे हैं। कलेक्टर दीपक सक्सेना की पहल पर लगाया गया बारह दिनों का यह पुस्तक मेला एवं गणवेश मेला 5 अप्रैल तक जारी रहेगा। रविवार और शनिवार को यह मेला दोपहर 12…

Read More

उमरिया । प्रदेश सरकार के तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष रवि करण साहू ने ग्राम चिल्हारी में आम जनों से मुलाकात कर प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रविकरण साहू ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार व्दारा संचालित योजनाओं का लाभ मिलने से जनता की जिंदगी में बदलाव आया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीणों को पक्की छत मिली है। किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ दिया जा रहा है। महिलाओं को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत हर माह 1250 रूपये उनके…

Read More

उमरिया । जिला जेल उमरिया का न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी उमरिया सरफराज खान न्यायाधीश द्वारा जेल का निरीक्षण किया एवं विधिक साक्षरता शिविर में शामिल हुए। न्यायाधीश द्वारा बैरक में जाकर बंदियों के कपडे, बिस्तर टेलीविजन, साफ़-सफाई, आंटा चक्की एवं इनकमिंग टेलिफोन सुविधा तथा पाकशाला में भोजन तथा स्वरोजगार प्रशिक्षण, सिलाई कार्य का अवलोकन किया गया । इस अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया तथा बंदियों को जेल में अच्छा आचरण रखने पर खुली जेल में सजा भुगतने का प्रावधान के बारे में अवगत कराया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला एड्स नियंत्रण समिति नोडल…

Read More