- 136वीं ‘मन की बात’: संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कार्यकर्ताओं संग सुना संबोधन; कहा— “यह कार्यक्रम राष्ट्रव्यापी प्रेरणा का स्रोत”
- कारगिल विजय दिवस पर राजस्थान विधानसभा में शहीदों को नमन: अमर जवान ज्योति और शौर्य वाटिका में दी गई पुष्पांजलि
- राजस्थान विधानसभा में पश्चिम बंगाल अध्यक्ष रथीन्द्र बोस का दौरा: वासुदेव देवनानी के साथ संसदीय परंपराओं और नवाचारों पर हुई विस्तृत चर्चा
- सत्संग आत्मजागरण, संस्कार और जीवन मूल्यों के संवर्धन का सशक्त माध्यम: राज्यपाल
- श्रमिक एप पर पंजीकरण कराने वाले निर्माण श्रमिकों को मिलेगा रोजगार का बेहतर अवसर
- विजय शंकर शिक्षा रत्न छात्रवृत्ति योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की गई छात्रवृत्ति
- गोण्डा – जमीनी विवाद में संघर्ष,आधा दर्जन से अधिक घायल एक गंभीर
- गोण्डा – रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Author: Satyam Soni
उमरिया -राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को जिले भर में शहीद दिवस मनाया गया। इसी क्रम में जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा शासकीय महाविद्यालय बिरसिंहपुर पाली परिसर में महात्मा गांधी गार्डन परिसर में स्थापित महात्मा गांधी जी के प्रतिमा में साफ सफाई कर माला अर्पण महात्मा गांधी जी को नमन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आर.के झा ने अपने संबोधन में कहा कि जिलेभर के नागरिक गांधीजी के विचार धाराओं को अपनाकर अपना जीवन सफल बनाए। वहीं आने वाली पीढ़ियों को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे।…
उमरिया – आयुष्मान भारत उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम के तहत स्वर्गीय छोटेलाल पटेल शासकीय महाविद्यालय मानपुर को तंबाकू मुक्त संस्थान घोषित किया गया । कार्यक्रम के तहत तंबाकू मुक्ति संस्थान बनाए जाने हेतु येलो लाइन बनाकर कोटपा एक्ट अधिनियम 2003 की धारा 6बी का पालन करते हुए महाविद्यालय को तंबाकू में घोषित किया गया । जिसमें प्राचार्य द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को तंबाकू के पदार्थ का सेवन करने के दुष्परिणाम पर चर्चा किया गया एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को शपथ दिलाई गई । इस अवसर पर रानी सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर मोहन सिंह चढ़ार लाइब्रेरियन डॉक्टर सत्येंद्र कुमार…
उमरिया। वन परिक्षेत्र नौरोजाबाद अंतर्गत अमोलखोह में अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शासकीय विद्यालय घुलघुली के करीब 126 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर बच्चों को नेचर ट्रेल पक्षी के दर्शन कराए गए और बाघ की महत्ता को समझाया। अनुभूति कार्यक्रम में प्लास्टिक सामग्री पूर्णतः प्रतिबंधित रही। प्रकृति प्रेमी बच्चों को वैद्य महेंद्र साहू ने ऊमर,जामुन,कहुवा एवम वनस्पति की उपयोगिता बताई। अनुभूति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएफओ विवेक सिंह ने कहा कि प्रकृति हमारी धरोहर है,हम सबको मिलकर इसकी सुरक्षा करने की आवश्यकता है। एसडीओ उमरिया कुलदीप त्रिपाठी ने बच्चों को प्रकृति से जुड़े रहने…
उमरिया – प्रदेश सरकार व्दारा विशेष पिछडी जन जाति बैगा परिवारों के आर्थिक एवं सामाजिक उन्नयन तथा कुपोषण की समस्यां से निजात के लिए पशु चिकित्सा विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री पशु प्रदाय योजना संचालित की जा रही है । उमरिया जिले में मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय कार्यक्रम अर्न्तगत ग्राम कुचवाही नरवार, सरमनिया, जमुनारा , मानपुर छपडौर, कोडार एवं ताला के बैगा हितग्राहियों को दो नग भैस का प्रदाय 31 जनवरी 2025 को समय 10.30 बजे ग्राम कुचवाही विकासखण्ड मानपुर में पशुपालन एवं डेयरी विभाग जिला उमरिया के माध्यम से किया जाना है। मानक अनुसार पशु प्रदाय सुनिश्चित करने के…
उमरिया – पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने थाना इंदवार जिला उमरिया के अपराध क्रमांक 39/2025 धारा 103(1) बी एन एस के आरोपी पर पांच हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है। ईनाम वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक जिला उमरिया का अंतिम निर्णय होगा ।
उमरिया – मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास प्लस की सूची अद्यतन करने हेतु आवास प्लस सर्वे 2024 के माध्यम से स्थाई प्रतीक्षा सूची में पात्र हितग्राहियों के नाम जोडने हेतु सर्वे प्रारंभ किया गया है जिसमें क्लस्टर स्तर पर सघन मानीटरिंग हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है । संबधित नोडल अधिकारियों कों प्रशिक्षण दिया जा चुका है । सेक्टरवार प्रशिक्षण हेतु उपयंत्री, ग्राम विवि अधिकारी, पंचायत समन्वयक अधिकारी, सरपंच, उप सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक की उपस्थिति में प्रशिक्षण स्थल पर निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित रहनें…
प्रयागराज, 29 जनवरी। महाकुंभ में पुण्य स्नान का लाभ लेने करोड़ों की तादात में पहुंचे श्रृ़द्धालुु उस वक्त दुविधा में पड़ गए जब मौनी अमावस्या के स्नान को लोग रात से ही घाट पर सुबह होने का इंतजार कर रहे थे। और सुबह होते ही भीड़ ने मानों एक साथ घाट पर भागदौड़ मचा दी जिससे 30 लोग असमय मौत के घाट उतर गए। अचानक मची भगदड़ से हुई इन मौतों पर शुरूआती दौर में तो मानों प्रशासन द्वारा पर्दा सा डाला जा रहा था। लेकिन थोड़ी देर से ही सही प्रशासन ने आज प्रेस कांफ्रेस में यह माना कि…
जबलपुर, 29 जनवरी। स्वास्थ्य के क्षेत्र में जबलपुर जिले को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक कार्यक्रम के तहत जिले के तीन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (उप स्वास्थ्य केंद्रों) को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाणन प्राप्त हुआ है। इनमें उप लोहारी कुशली, उप स्वास्थ्य केंद्र धनवाही और उप स्वास्थ्य केंद्र खजरी शामिल हैं। ज्ञात हो कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम द्वारा 7, 8 और 9 जनवरी को जबलपुर जिले में सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) में मरीजों के लिए उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता एवं अनिवार्य सेवा पैकेज की…
जबलपुर, 29 जनवरी। जगदानंदी माँ नर्मदा के प्राकट्य उत्सव के संदर्भ में आवश्यक तैयारियों के संदर्भ में माँ नर्मदा के तट गौरीघाट में बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था, पूजन, लाइट, आवागमन एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक रूप से चर्चा हुई। बैठक में कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज जी, सभी एम.आई.सी. सदस्य, जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना, एस.पी., कमिश्नर एवं अन्य सभी प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
भोपाल, 29 जनवरी। विदेश मामलों के मंत्रालय (MoFA) के संसदीय उप मंत्री, एच.ई. श्री हिसाशी मतसुमोतो ने टोक्यो, जापान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत किया।
