Author: Satyam Soni

जबलपुर, 23 जनवरी। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर से ब्रेन डेड मरीज के हार्ट और लीवर के प्रत्यारोपण के लिये जबलपुर में आज गुरुवार के एक साथ दो ग्रीन कॉरिडोर बनाये गये और हार्ट को एयर एंबुलेंस से एम्स भोपाल और लीवर को हेलीकॉप्टर द्वारा चौइथराम हॉस्पिटल इंदौर भेजा गया। सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हुये सागर जिले के ग्राम मानक्याई निवासी 61 वर्षीय बलिराम कुशवाहा को चिकित्सकों द्वारा ब्रेन डेड घोषित किये जाने पर परिवार जनों की सहमति से उनके हार्ट और लीवर के प्रत्यारोपण का निर्णय लिया गया था। श्री बलिराम के अंगदान से दो…

Read More

भोपाल, 23 जनवरी। ग्राम कौड़िया के कलाकारों द्वारा गाय के गोबर से निर्मित मूर्तियो को बांधवगढ़ विधायक शिव नारायण सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को भेंट किया।

Read More

उमरिया। विश्व विख्यात बांधवगढ़ टाई़गर रिजर्व में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी परिक्षेत्र ताला रेंज के बठांन बीट मे अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ताला हायर सेकेण्डरी स्कूल के 126 बच्चे शामिल हुये, सभी बच्चों को प्रथम द्रष्टया बाघ का पगमार्क , एवं बाघ शावकों का पगमार्क, विभिन्न पेड़. प्रजाति, तालाब, पक्षी दर्शन, औषधीय के पौधें का महत्व आर्किड, लतायें,प्रत्यक्ष चीतल, सांभर, भाषा, सुअर, नीलगाय दिखाया गया, और पक्षी हार्नबिल, पैराकीट, गिद्ध, इ़डियन रोलर, दिखाया. पेड. साल, सागौन, कसई, कारी, आंवला, हर्रा, बहेड़ा, साजा, धोबिन, तेदू, महुआ,गुरजन, पीपल, बरगद, पकरी धवा अर्जुन के पेड़ो की पहचान…

Read More

उमरिया – महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन व उमरिया पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के मार्गदर्शन में महिला थाना उमरिया व युवा टीम के संयुक्त से स्वयं सिद्धा योजना के तहत बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा के गुण सिखाने एक कार्यशाला हुई। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों ने बालिकाओं को स्वयं की रक्षा के लिए जूडो कराटे दाव पेंच सिखाए गए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरुणा द्विवेदी महिला थाना प्रभारी,सहायक उपनिरीक्षक बालमुकुंद सिंह,नीरज दुबे आरक्षक, ललन सिंह मरकाम विद्यालय प्राचार्य,कराटे कोच वंदना राय,कैम्प संयोजक हिमांशु तिवारी मौजूद रहें। महिला…

Read More

उमरिया । कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि मप्र शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश के अनुक्रम में मप्र पंचायत राज एवं ग्राम स्वाराज अधिनियम की धारा , मप्र ग्राम सभा नियम तथा मप्र पंचायत उपबंध नियम के प्रावधानों के अनुसार गणतंत्र दिवस के अवसर पर 24 जनवरी से 28 जनवरी तक ग्राम सभाओं का चरणबध्द आयोजन किया जाएगा । आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग , महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग सहित अन्य बिंदुओ पर चर्चा की जाएगी । कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने ग्राम सभा को संपन्न कराने…

Read More

उमरिया। मतदाताओं को जागरूक करने एवं प्रजातंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर पूर्व वर्षाे की भांति इस वर्ष भी 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन 25 जनवरी को किया जाना है । भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार 25 जनवरी को शनिवार होने पर शासकीय कार्य दिवस न होने के कारण शपथ 24 जनवरी को ली जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस को ली जाने वाली शपथ 24 जनवरी 2025 दिन शुक्रवार को प्रातः 11 बजे अपने विभाग, कार्यालय में शपथ लेना…

Read More

उमरिया । कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने जिले मे आयोजित हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी वर्ष 2025 की मुख्य परीक्षा की गोपनीयता एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व केन्द्राध्यक्षो के साथ संबंधित थानों से प्रश्न पत्र प्राप्त किए जाने से लेकर परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचाने तक अधिकारियों को कलेक्टर प्रतिनिधि नियुक्त किया है । आपने कहा है कि अधिकारी, कर्मचारी मप्र शासन स्कू्ल शिक्षा विभाग मंत्रालय के दिशा निर्देशानुसार कार्य करना सुनिश्चित करें एवं परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्य्ाक्षों से समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय सारिणी अनुसार प्रातः 7 बजे संबंधित थानों में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें…

Read More

उमरिया । अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि राजस्व महा अभियान 3.0 के तहत नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरूस्तगी, नक्शे बंटाकन, सीमांकन परंपरागत रास्तों का चिन्हांकन , पीएम किसान आधार सीडिंग , फार्मर रजिस्ट्री , नक्शें मे बटांकन के प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। उन्होने बताया कि राजस्व महा अभियान 3.0 के तहत नक्शें बटांकन में 372805 प्रकरणों में 42529 का निराकरण किया गया है । आधार से खसरे आरओआर के 244522 प्रकरणों में से 16956 का निराकरण किया गया है । पीएम किसान सेचुरेशन में 1404 ई केवायसी पूर्ण की गई है । नये राजस्व के प्रकरणों में…

Read More

उमरिया। श्रमोदय आवासीय विद्यालय भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु कक्षा 6वीं, 7वीं, 8वी, 9वीं में प्रवेश हेतु इच्छुक विद्यार्थियों से 30 जनवरी तक आनलाइन पोर्टल www.mpsos.nic.in के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए है । प्रवेश परीक्षा 9 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी । परीक्षा में प्रवेश पत्र मप्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड के पोर्टल www.mpsos.nic.in से डाउनलोड किए जा सकेगे।

Read More

भोपाल, 22 जनवरी। देश के 76 वें गणतंत्र दिवस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जबलपुर जिला मुख्यालय में एवं उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल रीवा जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वज फहरायेंगे और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल सागर, कुवंर विजय शाह झाबुआ, कैलाश विजयवर्गीय धार, राकेश सिंह छिंदवाड़ा, करण सिंह वर्मा सिवनी, उदय प्रताप सिंह कटनी, श्रीमती संपतिया उईके अलीराजपुर, तुलसीराम सिलावट ग्वालियर, एदल सिंह कंषाना दतिया,…

Read More