- केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने भारत के जलवायु नेतृत्व, नवीकरणीय ऊर्जा विस्तार और वैश्विक आर्थिक भागीदारी पर प्रकाश डाला
- सीईईडब्ल्यू का “क्रेविस’, भारत के योजना निर्माण के तरीके को बदल सकता है: पीयूष गोयल
- गोण्डा – कर्नलगंज में ज्वेलर्स से लाखों की लूट,
- कम लागत और पारदर्शी प्रक्रिया से बढ़ा निवेशकों का भरोसा: रीको प्रत्यक्ष आवंटन योजना का दसवां चरण 1 मई से
- राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की शिष्टाचार भेंट
- राजस्थान कैडर को मिले 2025 बैच के 7 नए आईएएस; मुख्य सचिव ने ‘मैक्सिमम गवर्नेंस’ का दिया मंत्र
- पशुपालन के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार संकल्पित: विकास सीताराम भाले
- बिचून में विकास और आस्था का टकराव: एक तरफ जयपुर डेयरी का 540 करोड़ का प्रोजेक्ट, दूसरी तरफ भैराणा धाम बचाने के लिए संतों का ‘अग्नि-तप’
Author: Satyam Soni
उमरिया – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ से प्रदेश की 1 करोड़ 26 लाख 89 हजार 823 लाड़ली बहनों के खातों में 1 हजार 859 करोड़ 1 लाख 32 हजार 350 रूपये की राशि का अंतरण किए । इस बार लाड़ली बहनों को नियमित किश्त 1250 रूपये के अतिरिक्त रक्षाबंधन के शगुन के रूप में 250 रूपये भी दिये गये । इस प्रकार प्रत्येक लाड़ली बहना को रक्षाबंधन के पूर्व 1500 रूपये मिले । उमरिया जिले कि 109139 बहनों के खाते में 133107800 रूपये की राशि अंतरित हुई । इसके…
उमरिया – क्षेत्र संचालक बांधवगढ टाईगर रिजर्व ने बताया कि विगत 3 अगस्त को वन परिक्षेत्र मानपुर (बफर) अन्तर्गत मुखबिरों से प्राप्त सूचना अनुसार बीट बल्हौंड़ के बसन्तपुर टोला के 1 खेत में 1 नग जंगली सुअर के मृत होने की खबर मिलने पर मानपुर बफर की टीम द्वारा मौका स्थल की जाँच की गई जिसमें पाया गया कि जंगली सुअर को तेज धारदार हथियार से मारा गया है। परिस्थिति अनुसार तुरन्त जाँच हेतु टीम गठित कर मुखबिर सक्रिय किये गये जिसके पश्चात् ग्राम बल्हौंड़ एवं टिकुरीटोला से संदिग्ध आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया। पूंछतांछ के दौरान आरोपीगण क्रमशः…
उमरिया । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मानपुर ने ग्राम गाटा में रास्ते में रोपाई के संबंध में बताया कि सड़क पर बोल्डर, मुरूम आदि उस स्थल पर मटेरियल गिर जाने के बाद जेसीबी से फैला कर लेवल कर दिया गया है,ताकि ग्रामीणों को यहां से आवागमन करने में किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नही करना पड़े।
उमरिया .जिला परियोजना समन्वयक जन शिक्षा केंद्र ने प्रभारी प्रधानाध्यापक भूपेन्द्र सिंह प्राथमिक शाला कोयलारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है एवं कहा है कि अपना जवाब समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्तुत करें। जवाब समाधान कारक व समय सीमा में प्राप्त न होने की दशा में आपके विरूध्द नियमानुसार कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी । उन्होने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक प्राथमिक शाला कोयलारी को निर्देशित किया गया था कि यदि किसी विद्यालय का भवन या कक्ष जर्जर स्थिति में है तो उस कक्ष/भवन में विद्यालय कदापि संचालित न किया जाये किन्तु आपके द्वारा उक्त पत्र का पालन न किये जाने…
उमरिया – जिले में संचालित प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयो में शासन के दिशा निर्देश के अनुरूप विद्यालयो की स्थिति एवं शिक्षण कार्य व्यवस्था सुचारू रूप से शासन की मंशानुसार संचालित हो, इसके लिए कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने विद्यालयो के निरीक्षण के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्युटी लगाई है।उन्होने कहा है कि सभी अधिकारी प्रतिमाह निरीक्षण कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं ।
अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। इस पर विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया इसमें कहा अमेरिका ने रूस से भारत के तेल आयात को निशाना बनाया है। इसमें यह भी शामिल है कि हमारा इंपोर्ट बाजार पर आधारित है और देश के लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के मकसद से किया जाता है। अमेरिका ने भारत पर उन कार्यों के लिए अतिरिक्त शुल्क लगाने का विकल्प चुना है जो कई अन्य देश भी अपने हित में कर रहे हैं। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, मुझे नहीं लगता कि यह…
उत्तरकाशी के थराली में बादल फटने से हुई भीषण तबाही उत्तराखंड के पर्यावरणीय संकट की गंभीर चेतावनी है। विकास के नाम पर हो रही पहाड़ों की अंधाधुंध कटाई, अवैज्ञानिक निर्माण और बेतरतीब पर्यटन ने पहाड़ों की सहनशीलता को खत्म कर दिया है। जमीन की लूट, संस्कृति का क्षरण और लगातार बढ़ता तापमान, उत्तराखंड को विनाश की ओर धकेल रहे हैं। यह लेख केवल एक त्रासदी का बयान नहीं, बल्कि उस गूंगी प्रकृति की पुकार है जिसे हमने वर्षों से नजरअंदाज किया। अब वक्त है रुकने, सोचने और सुधरने का — वरना अगली आपदा आपके दरवाज़े पर होगी। उत्तरकाशी के थराली…
6 अगस्त। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS द्वारा आज बडौदा क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित कराये गये सिरसौद-सलमान्या मार्ग का अवलोकन कर गुणवत्ता का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होने क्षतिग्रस्त हुई पुलिया का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर पीएमजीएसवाय के महाप्रबंधक श्री सतेन्द्र चौहान, पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर श्री पान सिंह आदि उपस्थित थे। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने निरीक्षण के दौरान सलमान्या से सिरसौद तक निर्मित लगभग 4 किलोमीटर सडक मार्ग का अवलोकन किया एवं पुलिया के क्षतिग्रस्त होने सहित रोड की गुणवत्ता संबंधी जांच के निर्देश अधिकारियों को दिये गये।…
जबलपुर, 6 अगस्त। जिला पंचायत जबलपुर ने स्वच्छता संस्कार सफाई साथी आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मॉडल स्कूल में एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में जिले के शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जनपद पंचायत एवं अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक गहलोत ने कहा कि इस दिशा में उत्तरोत्तर परिवर्तन लाकर कार्यक्रम को बेहतर कर सकते हैं। उन्होंने स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देकर इसमें सभी से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यक्रम के उद्देश्य के संबंध में जिला पंचायत के…
उमरिया – जिले में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता,स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान तीन चरणों में चलाया जा रहा है। प्रथम चरण में 2 से 8 अगस्त तक देशभक्ति के वातावरण का जागरण तथा तिरंगे पर केन्द्रित सार्वजनिक कार्यक्रम, चर्चाएँ आयोजित की जा रही है, साथ ही तिरंगा से प्रेरित कला, तिरंगा प्रदर्शनी का प्रदर्शन, तिरंगा रंगोली, तिरंगा राखी निर्माण, तिरंगा बुनाई, तिरंगा पर प्रश्नोत्तरी, तिरंगे के लिए स्वयं सेवा, तिरंगा सजावट और प्रकाश व्यवस्था तथा सैन्य बलों के जवानों और पुलिसकर्मियों को पत्र लेखन आदि गतिविधियां संचालित की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया…
