- सड़क बनवाने को लेकर 07 साल की बच्ची ने डीएम से लगाई गुहार
- उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित करें निस्तारण- सीडीओ
- बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित करें कानूनी कार्रवाई- एएसपी
- सीडीओ ने जिला महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
- अवैध हूटर के प्रयोग के विरुद्ध करें प्रभावी कार्रवाई- जिलाधिकारी
- गोण्डा – मुकदमे की दूसरे थाने से कराने की लगाई गुहार
- गोण्डा – मंत्री की नहीं सुनते कारिंदे, नहीं बना दिव्यांग का राशन कार्ड
- गोण्डा-ऑटो-बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत, मासूम समेत महिला की मौत, 6 बच्चे गंभीर
Author: UP Admin desk
वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत हरिशंकर प्रसाद विधि महाविद्यालय में हुआ पौधारोपण बलिया । हरिशंकर प्रसाद विधि महाविद्यालय चितबड़ागांव परिसर में गुरुवार को सरकार द्वारा संचालित “वृक्षारोपण महायज्ञ-2026” के अंतर्गत विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंधक प्रो. (डॉ.) धर्मात्मा नंद गुप्ता ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज का यह महायज्ञ आने वाली पीढ़ियों के लिए…
घाघरा कटान पर डीएम सख्त, बोले— हर हाल में बचाना है महाराजपुर गांव बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बुधवार को तहसील बांसडीह के ग्राम चांदपुर एवं महाराजपुर पहुंचकर घाघरा नदी से हो रहे कटान का स्थलीय निरीक्षणकिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर कटान की स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बाढ़ खंड के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि कटान रोकने के लिए 17 कटर लगाए गए हैं। प्रत्येक कटर की चौड़ाई 12 मीटर, ऊंचाई 4 मीटर तथा लंबाई 8 मीटर है। इसके अलावा कटान निरोधक कार्यों के लिए 5…
हल्दी, बलिया । सेना भर्ती की तैयारी के लिए बुधवार सुबह दौड़ लगाकर घर लौट रहे तीन युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गए। इनमें एक युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। जबकि दो अन्य को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। हल्दी थाना क्षेत्र के बबुआपुर (कठही) गांव निवासी रितेश कुमार पासवान (19) पुत्र परमहंस पासवान, रवि पासवान (18) पुत्र नंदजी पासवान, छोटू पासवान (19) पुत्र गणेश पासवान तथा आशीष पासवान (18) पुत्र कृष्ण पासवान रोज की तरह सेना भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगाने गए थे। अभ्यास के…
बलिया। जिलाधिकारी के निर्देशन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मुरली छपरा में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवजात बालिकाओं एवं उनकी माताओं का स्वागत कर कन्या जन्म का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर नवजात बालिकाओं को बेबी किट, मच्छरदानी, डायपर, मिष्ठान एवं जलपान वितरित किया गया। साथ ही उपस्थित परिवारों को बालिकाओं के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, सुरक्षा तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा…
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना: बलिया में 10 दिवसीय प्रशिक्षण चयन के लिए 20 जुलाई से होंगे साक्षात्कार
बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जनपद बलिया में 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के चयन हेतु प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों के साक्षात्कार (इंटरव्यू) की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, बलिया द्वारा जारी सूचना के अनुसार सभी ट्रेडों के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, बलिया में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार का कार्यक्रम इस प्रकार है: दर्जी ट्रेड: 20, 21, 22 एवं 23 जुलाई 2026 हलवाई ट्रेड: 24 जुलाई 2026कुम्हार ट्रेड: 25 जुलाई 2026, धोबी…
बलिया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर राज्य कर्मचारियों के खेल कौशल को बढ़ावा देने और उनके शारीरिक विकास के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 के सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिताओं के लिए जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी जवाहर लाल यादव ने बताया कि खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में 6 अगस्त 2026 को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में प्रातः 10:00 बजे से जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि चयन ट्रायल में टेनिस, वॉलीबॉल, तैराकी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस,कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन एवं बेस्ट फिजिक, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कैरम, ब्रिज,…
बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश तथा माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया श्री अनिल कुमार झा के आदेशानुसार दीवानी न्यायालय, बलिया में आगामी 18 जुलाई 2026 को परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) की धारा-138 के अंतर्गत लंबित मामलों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव एवं अपर जनपद न्यायाधीश श्री हरीश कुमार ने जनसामान्य से अपील की है कि धारा-138 एनआई एक्ट से संबंधित अपने लंबित मामलों को विशेष लोक अदालत में प्रस्तुत कर आपसी सुलह- समझौते के माध्यम से उनका…
गोपालपुर टांडी को बचाने की कवायद तेज, डीएम ने बाढ़ विभाग को दिए सख्त निर्देश कटान प्रभावितों को राहत देने के निर्देश, तीन दिन में भुगतान और भूमि पट्टा सुनिश्चित करने का आदेश बलिया। तहसील बैरिया के अंतर्गत ग्राम गोपालपुर टांडी में घाघरा नदी से हो रहे कटान का मंगलवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कटान प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बताया कि अब तक घाघरा नदी के कटान से पांच मकान नदी में समाहित हो चुके हैं। इस…
बाढ़ ठोकर की चौड़ाई-गहराई की डीएम ने कराई नाप, निर्माण कार्य का लिया जायजा गंगा कटान से बचाव को प्रशासन सख्त, निर्माण कार्य युद्धस्तर पर पूरा करने के निर्देश बलिया। बैरिया तहसील के अंतर्गत ग्राम दुबे छपरा में गंगा नदी की बाढ़ से होने वाले कटान को रोकने के लिए निर्माणाधीन बाढ़ ठोकर का मंगलवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाढ़ ठोकर की चौड़ाई और गहराई की मौके पर नाप कराई।अधिकारियों ने…
पुणे से लौटा राहुल का शव, पिपरौली बड़ागांव में पसरा मातम। नगरा (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव निवासी राहुल (30) पुत्र अच्छे लाल का शव मंगलवार को महाराष्ट्र के पुणे से उनके पैतृक गांव पहुंचा। एंबुलेंस से जैसे ही शव घर के दरवाजे पर पहुंचा, परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर गांव के लोगों की आंखें भी नम हो गईं। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई ।जानकारी के अनुसार राहुल परिवार के भरण-पोषण के लिए महाराष्ट्र के पुणे में क्रेन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे। रविवार को कार्य…
