Author: UP Admin desk

15 एकड़ में बनेगा मेडिकल कॉलेज, तैयारियों में जुटा प्रशासन मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर प्रशासन सक्रिय, डीएम ने किया निरीक्षण जितेन्द्र कुमार सिंह बलिया बलिया। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने की तैयारी तेज हो गई है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को पुरानी जेल परिसर का निरीक्षण कर प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि करीब 15 एकड़ क्षेत्रफल में स्थित पुरानी जेल परिसर में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के निर्माण से संबंधित नक्शे का अवलोकन किया और कार्यदाई…

Read More

बलिया : जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने और ड्यूटी में किसी प्रकार की शिथिलता को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए जनपद के विभिन्न थानों और शाखाओं पर तैनात 17 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और चालक शामिल है। इस आदेश के बाद पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है। जारी आदेश के अनुसार इन सभी तबादलों को जनहित और प्रशासनिक हित में लिया गया निर्णय बताया गया है। एसपी ने का. पुनीत चौरसिया, का. आलोक…

Read More

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा जितेन्द्र कुमार सिंह बलिया बलिया। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा- निर्देशों के तहत मंगलवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी सात विधानसभा क्षेत्रों—357- बेल्थरारोड (अ.जा.), 358-रसड़ा, 359- सिकन्दरपुर, 360-फेफना, 361-बलिया नगर, 362- बांसडीह, एवं 363-बैरिया के गोदामों में जाकर सुरक्षा और प्रबंधन की स्थिति का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सुरक्षा…

Read More

बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया अनिल कुमार झा के आदेशानुसार मंगलवार को वन स्टाप सेंटर, बलिया में एसिड अटैक पीड़ित व्यक्तियों के अधिकारों के विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने उपस्थित लोगों को ‘उत्तर प्रदेश पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना-2014’ एवं ‘नालसा के एसिड हमलों के पीड़ितों के लिए विधिक सेवा योजना-2016’ के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि…

Read More

अजीत कुमार सिंह बैरिया (बलिया)। बैरिया तहसील क्षेत्र में सरयू और गंगा नदी के तट इन दिनों अवैध खनन माफियाओं के निशाने पर हैं। आरोप है कि जीडी मशीनों के जरिए रात-दिन सफेद बालू और मिट्टी का अवैध खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से खुलेआम परिवहन किया जा रहा है। खनन माफिया नदी की धारा और पर्यावरणीय संतुलन को रौंदते हुए बाजारों में ऊंचे दामों पर बालू बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं, जबकि जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन हर बार मामले को दबा दिया गया।…

Read More

बैरिया। भीषण गर्मी बढ़ते ही बैरिया क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई है। लगातार बिजली कटौती और बार-बार ट्रिपिंग से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थिति यह है कि तहसील मुख्यालय पर शासन की ओर से 22 घंटे विद्युत आपूर्ति का प्रावधान होने के बावजूद उपभोक्ताओं को मुश्किल से 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है, वह भी रुक-रुक कर। ग्रामीण इलाकों की हालत और अधिक खराब है। 18 घंटे के निर्धारित रोस्टर के मुकाबले गांवों में केवल 8 से 10 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। इसके अलावा दिनभर में करीब 15…

Read More

बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र में नाबालिग से जुड़ा गंभीर मामला, जांच की मांग तेजउभांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित शारीरिक शोषण, आर्थिक धोखाधड़ी और धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।परिजनों के अनुसार, आरोपी युवक ने किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसाया और करीब एक वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से ही विवाहित है, इसके बावजूद उसने पीड़िता को…

Read More

सेवा, सुरक्षा, संवेदना के साथ आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता हेतु सदैव तत्पर है- बलिया पुलिस बलिया। आमजन की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से एवं त्वरित सहायता पहुचानें हेतु, यूपी-112 मुख्यालय, लखनऊ द्वारा जनपद बलिया को 03 नई चार पहिया पीआरवी उपलब्ध कराए गए हैं।ओमवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा इन सभी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर संबंधित थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया है कि आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाए व आमजन को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा “सेवा,…

Read More

जितेन्द्र कुमार सिंह बलिया बलिया।‌उत्तर प्रदेश शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप आपराधिक न्याय प्रणाली को सुदृढ़ करने और अपराधियों को त्वरित सजा दिलाने के उद्देश्य से निदेशक अभियोजन, उत्तर प्रदेश, श्री ललित मुदगल द्वारा जनपद बलिया का आधिकारिक दौरा किया गया। जनपद मुख्यालय पहुँचने पर अभियोजन अधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरे के दौरान उन्होंने अभियोजन कार्यालय में जनपद के समस्त शासकीय अधिवक्ताओं (डीजीसी, एडीजीसी) और अभियोजन अधिकारियों (एसपीओ, एपीओ) के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक के मुख्य बिंदु एवं कड़े निर्देशः महिलाओं व बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर शून्य सहिष्णुता (Zero Tolerance): निदेशक…

Read More

बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरा रोड स्थित मालगोदाम मार्ग पर चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के नकदी, जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार ने उभांव थाने में तहरीर देकर कार्रवाई और चोरी के खुलासे की मांग की है।जानकारी के अनुसार मालगोदाम मार्ग निवासी स्वर्गीय काशीनाथ जायसवाल की पत्नी पिछले लगभग तीन माह से इलाज के सिलसिले में बलिया शहर के अधिवक्ता नगर स्थित अपने बड़े दामाद अजय कुमार गुप्ता के घर रह रही थीं। शनिवार की शाम…

Read More