- सड़क बनवाने को लेकर 07 साल की बच्ची ने डीएम से लगाई गुहार
- उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित करें निस्तारण- सीडीओ
- बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित करें कानूनी कार्रवाई- एएसपी
- सीडीओ ने जिला महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
- अवैध हूटर के प्रयोग के विरुद्ध करें प्रभावी कार्रवाई- जिलाधिकारी
- गोण्डा – मुकदमे की दूसरे थाने से कराने की लगाई गुहार
- गोण्डा – मंत्री की नहीं सुनते कारिंदे, नहीं बना दिव्यांग का राशन कार्ड
- गोण्डा-ऑटो-बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत, मासूम समेत महिला की मौत, 6 बच्चे गंभीर
Author: UP Admin desk
गोण्डा।जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत किशुनदासपुर गांव निवासी एक अधेड़ की कथित रूप से झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद मौत हो गई। परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुये पुलिस को तहरीर दी है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक के पुत्र सुजीत वर्मा ने बताया कि उनके पिता रामकरन वर्मा (55) की तबीयत मंगलवार दोपहर करीब दो बजे खराब हो गई थी। इलाज के लिए उन्हें टिकरी बाजार ले जाया गया, जहां एक डॉक्टर ने उन्हें इंजेक्शन लगाया और घर भेज दिया। घर पहुंचने के कुछ ही देर…
गोंडा। जिले में आगामी बुधवार से आयोजित होने वाली हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परिक्षाओं के मद्देनज़र प्रशासन सख्त है,परीक्षा के सकुशल सम्पन्न कराने के लिये 151 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 18 सैक्टर मजिस्ट्रेट और चार जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किये गये हैं,जिनका कार्य है कि,बोर्ड की परीक्षा बिना किसी विध्न के पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हो सके।इसी के साथ यह निर्देश भी दिये गये हैं कि,प्रवेश पत्र के अभाव में किसी परीक्षार्थी को परीक्षा देने से वंचित न किया जाय।यह जानकारी देते हुए डीआईओएस डाक्टर रामचंद्र ने बताया कि,जोनल मजिस्ट्रेट भ्रमणशील रहकर शासन और बोर्ड की मंशानुरूप सभी परीक्षाकेंद्रों को नकल…
थाने से महज चंद कदमो पर चोरों ने वारदात को अंजाम देकर, पुलिस को दी चुनौतीगोंडा। जिले के वजीरगंज बाजार में थाने से महज चंद कदमों की दूरी पर शुक्रवार रात किसी पहर आर.के.ज्वैलर्स की दुकान में पीछे सीढ़ी पर लगा लोहे का दरवाजा गैसकटर मशीन से काटकर दुकान से करीब पच्चीस लाख से अधिक के सोने-चांदी का जेवर चुरा ले गये।सुबह जब ग्यारह बजे ज्वेलर्स मोनू सोनी ने अपनी दुकान खोली तो वह दुकान में हुई चोरी का मंजर देखकर बदहवास हो गया।उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान में जांच-पड़ताल कर एसओजी,डाॅग स्क्वायड और…
हत्यारोपी अमरनाथ गिरफ्तार, कब्जे से कत्ल में प्रयुक्त चाकू और मिर्च पाउडर बरामद गोंडा। जिले के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर माझा के मजरे दुल्हिन पुरवा में बीते तीन फरवरी को हुई शिवशंकर दूबे की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मृतक के ही छोटे भाई अमरनाथ दूबे को गिरफ्तार कर लिया।इस संबंध में पुलिस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि,कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर माझा के मजरे दुल्हिन पुरवा मेंदिनांक 03.02.2026 की रात्रि में तीस वर्षीय शिवशंकर दुबे पुत्र देवीदयाल दुबे को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चाकू मारकर…
गोण्डा।जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सरयू घाट चौकी क्षेत्र में अयोध्या-गोरखपुर राजमार्ग पर लोलपुर ओवरब्रिज पर सोमवार की भोर करीब 2:15 बजे एक तेज रफ्तार कार सामने चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक मारने से ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी की कार के परखच्चे उड गये। वहीं ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। दुर्घटना में तीन बच्चों सहित कुल 07 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पंहुचे सरयूघाट चौकी प्रभारी संजीव सिंह ने घायलों को अयोध्या मेडिकल कॉलेज भेजा जहां इलाज के दौरान एक 06 वर्षीय…
सपा प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मिलकर दिया शिकयती पत्र,दोषियों पर की कार्यवाही की मांगगोण्डा। जिले में एसआईआर के बहाने समाजवादी पार्टी /पीडीए के वोटों को काटने की साजिश की जा रही है। इसमें कार्य कर रहे बीएलओ पूरी तरह लगे हुये हैं,जो भाजपा नेताओ और अधिकारियों के दबाव ,लालच में कार्य कर रहे हैं।इस संबंध में डीएम से मिलकर उनको शिकायती पत्र दे दिया गया है।यदि इसके बाद भी यह धांधली नहीं रुकी तो सपा सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगी।पह बातें एसआईआर को लेकर सपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में सपा सरकार में रहे पूर्व मंत्री…
जिले के 151 परिक्षाकेंद्रों पर 18 फरवरी से 14 मार्च तक सम्पन्न होंगी परिक्षागोण्डा। जिले में आगामी 18 फरवरी से शुरू हो रहीं हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा काफी चुनौतीपूर्ण है,जिसमें जिले में 151 परिक्षा केंद्र बनाये गये हैं।सभी परीक्षाकेंद्रों की मानीटरिंग के लिये सारे केंद्र सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगे।जो जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बनाये गये बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूम से जुड़ चुके हैं। यह जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर रामचंद्र ने बताया कि,उनके कार्यालय में बनाया गया कंट्रोल रूम बोर्ड और प्रदेश के कार्यालय से जुड़ेगा।जिससे मानीटरिंग में किसी भी प्रकार कमी न…
आतंकी कनेक्शन का शक , पूछताछ जारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद स्थित हिंद इंस्टीट्यूट में मंगलवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एन आई ए) और एंटी टेररिस्ट स्क्वाड( एटीएस) की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर एक युवक को हिरासत में ले लिया। युवक पर आतंकियों से संपर्क होने का शक जताया जा रहा है।बताया जा रहा है कि हिरासत में लिया गया युवक राम लखन पुत्र बाराबंकी जनपद के बदोसराय थाना क्षेत्र के खोर एतमादपुर गांव का निवासी है। राम लखन दिल्ली में एक ऑटो स्पेयर पार्ट्स कंपनी में काम करता है और अपनी कैंसर पीड़ित मां के इलाज के…
गोंडा। जिले के नवाबगंज कस्बे में एक दुकानदार पर दबंगों का कहर उस समय टूटा,जब उसने उनसे पानी की बोतल का पैसा मांगने की गुस्ताखी कर दी। दबंगों ने इतनी सी बात पर उसे लोहे की राॅड से पीटकर लहूलुहान कर दिया। जिसकी शिकायत पीड़ित दुकानदार ने पुलिस से की है।पुलिस को अपने दिये तहरीर में मिशन स्कूल ,बढ़ई पुरवा निवासी दलित युवक पंकज पुत्र ह्रदयराम ने बताया कि,कस्बे के कटी तिराहे पर रेलवे क्रॉसिंग के बगल में उसकी दुकान है। बीते 29 जनवरी की रात लगभग 9 बजे तीन अज्ञात युवक उसकी दुकान पर आए और पानी की बोतल…
गोण्डा । जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत मनकापुर–अयोध्या रेलवे ट्रैक पर पार्वती गांव के पास रविवार की शाम एक अज्ञात 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।युवक के पैर और कमर में गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं।स्थानीय लोगों ने रविवार की सायं करीब साढ़े चार बजे रेलवे लाइन के किनारे युवक का शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस…
