प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती— 1699 नव चयनित चिकित्सा अधिकारियों को मिली नियुक्ति
जयपुर, 11 अगस्त 2025।मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल और सरकार की प्रतिबद्धता के चलते चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में भर्ती अभियान मिशन मोड पर जारी है। इस क्रम में चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर की मंजूरी के बाद 1699 नव चयनित चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्तियों व पदस्थापन आदेशों के माध्यम से उनके कार्यस्थल आवंटित किए गए। भर्ती प्रक्रिया तेज़ गति से पिछले डेढ़ वर्ष में राजपत्रित और अराजपत्रित संवर्गों