राजस्थान महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी की दूसरी सूची जारी, सदस्यता के आधार पर हो रही नियुक्तियां
जयपुर, 15 जुलाई: लंबे इंतजार के बाद राजस्थान महिला प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया अब धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। लगभग 47 दिन के बाद दूसरी सूची जारी की गई, जिसमें 20 नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। इसमें 7 प्रदेश महासचिव और 13 सचिवों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा 13 जिलाध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है। अब तक केवल 32 प्रदेश पदाधिकारी घोषित,