कुशीनगर की हाटा विधानसभा चुनाव में भाजपा का रहा दबदबा: भाजपा ने पांच बार मारी बाजी
कुशीनगर | उत्तर प्रदेश के कुशीनगर की हाटा विधानसभा में विकास की रफ्तार फोरलेन से सीधी कनेक्विटी के कारण तेज होनी चाहिए मगर ऐसा नहीं हुआ। इसके विभिन्न दलों के पास अपने-अपने कारण हैं। मगर सच्चाई यह है कि हाटा से अब तक हुए विधानसभा चुनावों में सबसे अधिक भाजपा को ही मौका मिला है। हाटा की जनता ने भाजपा को यहां से पांच बार अपना प्रतिनिधि चुनकर विधानसभा में