CBI दाभोलकर हत्या संबंध में 18 नवंबर तक दायर कर सकती है आरोप-पत्र
(जी.एन.एस) ता. 11 मुंबई बॉम्बे हाई कोर्ट को बताया गया कि सीबीआई सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र दाभोलकर की हत्या के संबंध में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ इस साल 18 नवंबर तक आरोप-पत्र दायर कर देगी। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया या उनको हिरासत में लेने का अधिकार हासिल किया है। इस मामले के कई आरोपियों पर पिछले साल सितंबर में