CRPF के जवान ने मुठभेड़ में घायल महिला नक्सली की खून देकर बचाई जान
(जी.एन.एस) ता.18 चाईबासा झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा में सीआरपीएफ ने मानवता की उदाहरण पेश करते हुए एक महिला नक्सली की जान बचाई। मुठभेड़ के दौरान सीआरपीएफ और पुलिस जवानों पर गोलियां बरसाने वाली महिला नक्सली की जान बचाने के लिए जवानों ने न सिर्फ जंगल में अस्थायी अस्पताल बनाया बल्कि खून देकर जान भी बचाई।14 फरवरी की बात है। पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा के इच्छाबेड़ा जंगल