लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की बधाई देते हुये उनकी सुख-समृद्धि एवं निरोगमय जीवन की कामना की है। राज्यपाल जी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि मकर संक्रांति के पर्व का मानव जीवन में विशेष महत्व है। मकर संक्रांति का पर्व विशेषतः दान का पर्व माना जाता है। यह पर्व हम सभी को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।