GST के दायरे में आने पर भी सस्ता नहीं होगा पैट्रोल-डीजल
(जी.एन.एस) ता.21 नई दिल्ली जी.एस.टी. रेजीम में पैट्रोल और डीजल पर लगने वाला टैक्स जी.एस.टी. और राज्यों द्वारा लगाए जाने वाले वैट का कॉम्बिनेशन हो सकता है। एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने कहा कि अगर पैट्रोल और डीजल को जी.एस.टी. के दायरे में लाया जाता है तो दोनों फ्यूल पर सबसे ज्यादा 28 प्रतिशत जी.एस.टी. रेट और राज्यों द्वारा लगाया जाने वाला लोकल सेल्स टैक्स या वैट लग सकता है।