HRTC के पैंशनर बोले-ये वित्तीय लाभ नहीं मिले तो होगा संघर्ष
(जी.एन.एस) ता.05 कांगड़ा हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक वीरवार को कांगड़ा में प्रदेशाध्यक्ष बलराम पुरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश महामंत्री सिंह चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष चमन लाल पुंडीर, मुख्य सलाहकार मधुसूदन शर्मा, कोषाध्यक्ष किशोरी लाल धनोतिया, सचिव कृपाल पठानिया, कुलदीप चंद, अशोक कुमार व ओम प्रकाश विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में परिवहन निगम के पैंशनरों की पैंशन संबंधित समस्याओं पर गंभीरता से