J&K: बेरोजगारी खत्म करने की कवायद शुरू, BSF को भर्ती अभियान चलाने के निर्देश
(जी.एन.एस) ता. 20 जम्मू केंद्र ने जम्मू कश्मीर में बेरोजगारी खत्म करने की कवायद शुरू कर दी है। केंद्र शासित प्रदेश बनते ही बीएसएफ(BSF) को स्पेशल भर्ती अभियान चलाने का निर्देश जारी हुआ। इस पर अमल भी हुआ और भर्ती शुरू कर दी गई। लंबे समय बाद बीएसएफ की तरफ से ओपन भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। जिसमें जम्मू कश्मीर के युवाओं ने भी पूरा जोश दिखाया है।