J&K में 3.5 लाख से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा कवर
(जी.एन.एस) ता. 04 जम्मू जम्मू कश्मीर सरकार के 3.5 लाख से अधिक कर्मचारियों को 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। प्रशासन ने मंगलवार को इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। सरकार के आदेश के अनुसार समूह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा पॉलिसी के क्रियान्वयन को मंजूरी दे दी गई। यह पॉलिसी ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लि. के जरिए दो दिसंबर से तीन साल के लिए दी जाएगी। वित्त विभाग