राजस्थान में 10084 कोरोना संक्रमित: आज देश में 217 और महाराष्ट्र में 139 की मौत
जयपुर,(G.N.S)। देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश में आज 217 लोगों की कोरोना से मौत हो गयी। इसमें अकेले महाराष्ट्र में आज 139 मौतें हुई हैं, जो एक प्रदेश में अब तक की सर्वाधिक मौतें हैं। वहीं देश में आज 7269 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है, इससे देश में संक्रमितों की संख्या 2 लाख 33 हजार 991 हो गयी है।