आंध्र प्रदेश में सामने आया ओमीक्रोन का दूसरा मामला
(जी.एन.एस) ता. 22अमरावतीकेन्या से हाल में लौटीं 39 वर्षीय एक महिला के नमूने में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप की पुष्टि होने के बाद आंध्र प्रदेश में बुधवार को इस स्वरूप के मामलों की संख्या बढ़कर दो हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। ‘आरोग्य आंध्र’ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में बताया गया कि महिला 10 दिसंबर को चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंची